Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही फिर देगी अभीरा को धोखा, बच्चा देने से करेगी मना, अरमान को सता रहा ये चिंता

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही के सेरोगेट मदर बनने पर अरमान काफी चिंतित है. उसे यह डर सता रहा है कि क्या रूही अभीरा के बच्चे से जुड़ जाएगी और बाद में बेबी देने से इनकार कर देगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में पांच महीने का लीप लिया है, जिसके बाद कहानी अभीरा और अरमान के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों आईवीएफ ट्राई करते हैं, लेकिन वह फेल हो जाता है. जिसके बाद डॉक्टर उन्हें सरोगेसी का सुझाव देते हैं. इधर रूही उनकी सरोगेट बनने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि अरमान को डर है कि वह बच्चे से इमोशनल रूप से जुड़ जाएगी, तो आने वाले दिनों में फिर से परेशानी हो सकती है.

अरमान को सता रहा है यह डर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, रूही आखिरकार अभीरा और अरमान के बच्चे के लिए सरोगेट बनने की इच्छा जताती, जिससे दोनों हैरान रह जाते हैं. अभीरा को आशा की एक किरण दिखाई देती है, लेकिन अरमान इसके खिलाफ है. हालांकि इस बार रूही निस्वार्थ भाव से यह करना चाहती है, वह कहती है कि जब वह कोमा में थी, तो अरमान और अभीरा ने दक्ष का काफी अच्छे से ख्याल रखा था, उसे मां की कमी नहीं होने दी थी.

रोहित साइन करवाएगा कॉन्ट्रैक्ट

बाद में सेरोगेसी प्रोसेस आगे बढ़ाने के लिए रोहित एक कॉन्ट्रैक्ट लेकर आता है. जिसके बाद अरमान पूछता है कि जब सब ठीक चल रहा है, तो उनके रिश्ते पर फिर से शर्तें क्यों रखी जा रही हैं. रोहित कहता है कि कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के बारे में नहीं है, बल्कि स्पष्टता प्रदान करने के बारे में है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि फ्यूचर में किसी को कोई दिक्कत न हो. यह उन्हें आश्वस्त करता है कि बच्चा हर तरह से उनका होगा और सरोगेसी की सच्चाई बताने का फैसला पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगा.

रूही अरमान से कहती है यह बात

वहीं अरमान प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में रूही को बताता है. वह सवाल करता हैं कि क्या वह उनके लिए दर्द और परेशानी सहने के लिए तैयार है. रूही जोर देकर कहती है कि वह यह करना चाहती है. वह बताती है कि चूंकि दक्ष अभी भी छोटा है, इसलिए उसे उसकी पढ़ाई या स्कूल के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. अरमान अभी भी कंफ्यूज है, लेकिन अभीरा उसे समझाती है और कहती है कि कॉन्ट्रैक्ट के बाद कोई दिक्कत नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor First Wife: आलिया भट्ट नहीं बल्कि ये हसीना है रणबीर कपूर की पहली पत्नी, एक्टर बोले- उनसे मिलना…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola