Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित और इस शख्स का शो से कटेगा पत्ता, विस्फोट में चली जाएगी शिवानी की जान, बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो से दो किरदारों का पत्ता कटने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अभीरा मां नहीं बन पाती और इस वजह से वह काफी दुखी है. डॉक्टर उसे सरोगेसी के बारे में बताते हैं और रूही उसकी मदद के लिए अपनी हामी भरती है. अभीरा और अरमान बेहद खुश हैं कि उनकी जिंदगी में नयी खुशियां आने वाली है. इस बीच मेकर्स सीरियल में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं, जिसे जानकर दर्शक चौंक जाएंगे. रोमित राज के किरदार रोहित की मौत होने वाली है. इसके साथ ही अरमान की मां शिवानी भी शो को अलविदा कहने वाली हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है से इन दो किरदारों का कटेगा पत्ता
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दो मुख्य किरदार की मौत होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल से शिवानी और रोहित का सफर खत्म होने वाला है. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शो को अलविदा कहने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित की मौत हो जाएगी और उसके बाद शो में ट्विस्ट आएगा. रोहित की मौत के बाद रूही, अरमान और अभीरा के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. शो के शुरूआत से ही रूही, अरमान से प्यार करती थी. हालांकि इसपर ना ही रोमित राज ने और ना ही मेकर्स ने कुछ कंफर्म किया है. देखते हैं ऐसा होता है या नहीं.
इस तरह शो से खत्म होगा रोहित और शिवानी का सफर
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में गणगौर उत्सव दिखाया जाएगा. इस उत्सव में एक विस्फोट होगा, जिसमें पोद्दार परिवार आग की लपटों में घिर जाएंगे. चारों तरफ धुआं ही धुआं होगा. अरमान, रोहित, रूही और शिवानी आग में फंस जाएंगे. अरमान किसे बचाए, ये समझ नहीं पाएगा. रूही उसे आवाज देती है और वह उसे बचाने के लिए जाता है. रोहित और शिवानी को अस्पताल ले जाया जाता है. जिसमें शिवानी और रोहित की मौत हो जाएगी. इस तरह उन दोनों का किरदार शो को अलविदा कहेगा. फिलहाल मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










