Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही बनेगी बिग बॉस 18 की पहली वाइल्ड कार्ड, बोली- हम उस समय…

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिग बॉस 18 शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि फैंस वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के बारे में अटकलें लगा रहे हैं. कहा जा रहा था कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की प्रतीक्षा होनमुखे शो में एंट्री करेंगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बिग बॉस 18 की रोमांचक शुरुआत हो गई है. हर एपिसोड के साथ रियालिटी शो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है. इस साल 18 प्रतियोगी विजेता बनने की रेस में दौड़ रहे हैं. इनमें निर्रा बनर्जी, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने, चूम दरंग, चाहत पांडे, हेमा शर्मा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, सारा अरफीन खान, गुणरत्न सदावर्ते, मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन राज, एलिस कौशिक शामिल है. हालांकि फैंस के मन में ये बात भी है कि वाइल्डकार्ड एंट्री कब आएगी.

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है की पुरानी रूही शो में लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

हाल ही में अफवाहें उड़ी कि ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर निकलने के बाद सुर्खियां बटोरने वाली प्रतीक्षा होनमुखे बिग बॉस 18 में पहली वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हो सकती हैं. प्रतीक्षा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से बिग बॉस 18 पर कमेंट करने के बाद अटकलें तेज हो गईं, जिससे फैंस को विश्वास हो गया कि वह घर में एंट्री कर सकती हैं. उन्हें अपने को-एक्टर शहजादा धामी का साथ भी मिल जाएगा.

बिग बॉस 18 में भाग लेने पर क्या बोली प्रतीक्षा

हालांकि अब प्रतीक्षा ने इंडिया फोरम संग बातचीत में ये क्लियर कर दिया है कि वो बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अभी शो नहीं कर रही हूं. मैं फिलहाल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ की शूटिंग कर रही हूं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझसे अभी तक संपर्क नहीं किया गया है, लेकिन अगर वे संपर्क करते हैं, तो हम उस समय देखेंगे.”

कौन से कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 अपने फैंस को भरपूर ड्रामा और मनोरंजन दे रहा है. रियलिटी शो, जिसका प्रीमियर रविवार को हुआ, में पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ. जहां बिग बॉस ने एक नामांकन कार्य के लिए घर के सदस्यों को इकट्ठा किया, जहां प्रत्येक प्रतिभागी को किसी ऐसे व्यक्ति को नामांकित करना था, जिसे वे बाहर करना चाहते थे. टास्क के बाद पता चला कि चाहत पांडे, मुस्कान बामने, गुणरत्न सदावर्ते, करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हाल ही में अफवाहें उड़ी कि ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर निकलने के बाद सुर्खियां बटोरने वाली प्रतीक्षा होनमुखे बिग बॉस 18 में पहली वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हो सकती हैं. प्रतीक्षा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से बिग बॉस 18 पर कमेंट करने के बाद अटकलें तेज हो गईं, जिससे फैंस को विश्वास हो गया कि वह घर में एंट्री कर सकती हैं. उन्हें अपने को-एक्टर शहजादा धामी का साथ भी मिल जाएगा.