Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद अक्षरा-अभिमन्यु के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में आएंगे नजर
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Dec 2023 2:47 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी सुपरहिट रही है. उनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब स्टार्स एक नए प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं. जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ पॉपुलर जोड़ी है. दोनों स्टार्स को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनकी केमिस्ट्री और एक दूसरे के लिए प्यार हमेशा एंटरटेनिंग लगता है. कपल ने स्टारप्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु के रूप में कई सालों तक एक साथ काम किया था. दोनों को प्यार से फैंस अभीरा कहते थे. हालांकि हाल ही में सीरियल में एक लीप आया, जिसके बाद हर्षद और प्रणाली ने शो को अलविदा कह दिया. हालांकि हाल ही में ये स्टार्स एक दूसरे से मिले थे और मस्ती की कुछ झलकियां शेयर की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेंड करवाने लगे कि दोनों प्लीज सीरियल में लौट आइये. अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि प्रणाली और हर्षद जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं.
इस प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे हर्षद-प्रणाली
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से एक साथ दिखाई देने वाली है. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद और प्रणाली इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड्स (आईटीए अवार्ड्स) में एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस के लिए फिर से साथ आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है. लेकिन ये आखिरी बार हो सकता है, जब हम लंबे समय के बाद हर्षद और प्रणाली को एक साथ देख पाएंगे. इस खबर से उनके फैंस में बेहद ही खुशी का माहौल है.=
https://www.instagram.com/p/C0Yi6AOAYhZ/?hl=en
जानिए अक्षरा अभिमन्यु के बाद कौन हैं सीरियल के नए कास्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए कास्ट में समृद्धि शुक्ला , शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे मौजुद हैं. जिसमें समृद्धि शुक्ला अभिमन्यु और अक्षरा की बेटी ‘अभीरा’ का रोल निभाती नजर आएगी और उनके साथ शहजादा धामी ‘अरमान’ के रोल में नजर आ रहे हैं. नए कहानी के अनुसार, अभीरा और अरमान की शादी हो जाएगी, क्योंकि अक्षरा मरने के पहले उन्हें बताती है कि ये उसकी आखिरी इच्छा है. दूसरी ओर, रूही की शादी भी अरमान के छोटे भाई रोहित से हो जाती है.
क्या थी अक्षरा अभिमन्यु की शो छोड़ने की वजह ?
हर्षद और प्रणाली को शुरू में बिना किसी जेनरेशन लीप के लीड कैरेक्टर में बने रहना था, हालांकि, बजट की प्रॉब्लम और हर्षद चोपड़ा की बढ़ी हुई फीस की डिमांड पूरी करने में असमर्थता के कारण, ऐक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया. हालांकि मेकर्स और अभिनेता के बीच चीजों को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. हर्षद को लीड में दिखाना नामुमकिन था और कोई भी नए अभिमन्यु को आसानी से एक्सेपट नहीं कर पाता. इसलिए मेकर्स ने एक जेनरेशन लीप लेने का फैसला लिया.
https://www.instagram.com/p/C0WRIlTg87I/?hl=en
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के एक महीने बाद इस शख्स ने शो को कहा अलविदा, अभीरा ने आगे की कहानी की रिवील
अस्पताल में अरमान और अभीरा की होगी शादी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि युवराज जबरदस्ती अभीरा से शादी करने की कोशिश कर रहा है. उसने अक्षरा को बंदूक की नोक पर ले रखा है और अभीरा को शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहा है. अरमान मौके पर पहुंचता है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसे बहुत देर हो चुकी है. इससे पहले युवराज ने अरमान को फोन पर स्थिति के बारे में ताना मारा. युवराज ट्रिगर दबाएंगे और गोली अक्षरा को लगेगी. पूरी स्थिति बहुत इमोशनल कर देने वाली होगी और अभीरा अपनी मां के लिए रोएगी. अस्पताल में अक्षु अपनी आखिरी इच्छा बताएगी. वह अरमान को अभीरा से शादी करने के लिए कहेगी. हम अभीरा और अरमान को अस्पताल के वार्ड में शादी करते हुए देखेंगे. अब रूही को अरमान से प्यार हो गया है. हालांकि, हम उसे रोहित से शादी करते हुए देखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










