Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तान्या और वरुण का कनेक्शन जान अभीरा होगी शॉक्ड, काजल को थप्पड़ मारेगी विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तान्या और वरुण का क्या कनेक्शन है, अभीरा और अरमान जान जाएंगे. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा ये बात पूरे परिवार से छिपाने का फैसला करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार बाल दिवस मनाएंगे. अभीरा कहती है कि उन्हें बच्चों जैसा व्यवहार करना होगा. वह सभी को बैग देती है और उनमें किताबें रखने के लिए कहती है. मनीषा, अभीरा से कहती है कि वह उसे मैथ्स की बुक ना दें. कियारा कहती है कि उसे नहीं पता था कि मनीषा को मैथ्स नहीं पसंद था. तभी वहां पर अभीर आता है. कावेरी पूछती है कि वह यहां पर क्या कर रहा. अभीर बताता है कि अभीरा ने उसे पानी की बोतल लाने के लिए कहा था.
तान्या की सच्चाई ये शख्स लाएगा सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा अपनी बेटी से पूछती है कि उसके और अभीर के बीच क्या चल रहा. कियारा कहती है कि उसका उससे कोई रिश्ता नहीं है. मनीषा उसे अभीर से दूर रहने के लिए कहती है. कियारा उसे यकीन दिलाती है कि उसने खुद को अभीर से दूर कर लिया है. दूसरी तरफ मेहता तान्या को पेपर्स भेजता है निवेश के लिए. तान्या को डर है कि उसका सच बाहर आ जाएगा और इस वजह से वह सच सबसे छिपाने का फैसला करती है. हालांकि पुलिस आकर अभीरा और अरमान को तान्या के बारे में बताती है. पुलिस कहती है कि तान्या ने ही वरुण की कंपनी में पैसे लगाए थे, जिसके बाद वीडियो हर जगह और ज्यादा वायरल हो गया.
काजल को थप्पड़ मारेगी विद्या
अरमान ये सुनकर बहुत गुस्सा हो जाता है और वह उसे सजा देने का फैसला करता है. हालांकि अभीरा, तान्या और कृष से अकेले में बात करने की कोशिश करती है. अभीरा, तान्या से पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया. तान्या उसे यकीन दिलाती है कि उसे नहीं पता था कि वरुण किस चीज में पैसा लगा रहा. अरमान और अभीरा ये बात अपने परिवार वालों से छिपा लेते हैं. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार को तान्या की सच्चाई के बारे में पता चल जाता है. विद्या गुस्से में काजल को थप्पड़ मारती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




