Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की शो में होगी री-एंट्री, अक्षरा-अभिनव की बेटी की जिंदगी करेगी बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि शो में मंजिरी बिड़ला की री-एंट्री होने वाली है. वह अभिमन्यु और अभीर का पता लगाएंगी और अभीरा से बदला लेंगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने आने वाले एपिसोड से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. मनीष गोयनका को अभीरा के बारे में सच्चाई पता चल जाती है. यह जानकर वह इमोशनल हो जाता है कि अक्षरा अब नहीं रही. मनीष अभीरा को गोयनका हाउस में लाता है और उसे अक्षरा का रूम दिखाता है. वहीं रूही को ये सब देखकर गुस्सा आता है और उसे जलन होने लगती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस किरदार की होगी री-एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीष को जहां अक्षरा के बारे में पता चल चुका है. वहीं वह इस बात से अनजान है कि अभीर और अभिमन्यु कहां है. मनीष के मन में कई सवाल होंगे और उनके पास किसी का भी जवाब नहीं होगा. शो में अभिमन्यु बिड़ला की मां मंजिरी बिड़ला की दोबारा एंट्री होगी. वह नेगेटिव अवतार में एंट्री करेंगी और गोयनका परिवार से बदला लेंगी. मंजिरी अभी भी अभिमन्यु और अभीर के घर लौटने का इंतजार कर रही है.
अक्षरा और अभिनव की बेटी से बदला लेगी मंजिरी
मंजिरी को पता चल जाएगा कि रूही को अभीरा की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वह अपनी पोती की ओर से उससे बदला लेने का फैसला करेगी. मंजिरी गुस्से से आग बबूला हो जाती है, क्योंकि उसे पता चलता है कि अभीरा के कारण रूही बिड़ला की जिंदगी में परेशानियां आ रही हैं. आने वाले एपिसोड में क्या मंजिरी यह जान पाएगी कि अभीरा अक्षरा और अभिनव की बेटी है? क्या मंजिरी अभीर और अभिमन्यु की सच्चाई का पता लगा पाएगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में हमने देखा कि अरमान और अभीरा की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. कपल बेहद खुश है. हालांकि, रूही इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि अरमान उससे प्यार नहीं करता. वह उसे किसी भी कीमत पर वापस चाहती है. उसने इस शादी में कई मुद्दे पैदा करने और अभीरा की छवि खराब करने की कोशिश की. उसने उनकी सगाई की अंगूठी भी चुराने की कोशिश की. बाद में शादी के कार्ड पर अभीरा की मम्मी-पापा का नाम नहीं रखा. हालांकि अंत में सब ठीक हो जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










