Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अक्षरा की ये खास चीज गिफ्ट करेगा मनीष, अरमान होगा परेशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीष अभीरा को अक्षरा की कलम गिफ्ट करता है और अपनी किस्मत बदलने के लिए कहता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अरमान के घर पर मनीष, स्वर्णा और सुरेखा पहुंचते हैं. अभीरा उन्हें देखकर हैरान रह जाती है. अभीरा को टेंशन में देखकर अरमान मामले को संभालने की कोशिश करता है. स्वर्णा अभीरा से पूछती है कि वह गोयनका हाउस क्यों नहीं आई. यहां क्यों स्ट्रगल कर रही है. वह अभीरा के संघर्षों के लिए अरमान को जिम्मेदार ठहराती है.
अरमान अभीरा से पूछता है यह सवाल
इधर अरमान स्वर्णा और अभीरा की बातचीत सुन लेता है और स्वीकार करता है कि अभीरा की चुनौतियां उसके वजह से है. वह अभीरा के पास जाता है और उसे कहता है कि अगर वह चाहे तो गोयनका हाउस जा सकती है. अभीरा चौंक जाती है और पूछती है कि क्या वह उससे थक गया है और चाहता है कि वह चले जाए. वह कहती है कि परिस्थिति कोई भी हो, वह उसके साथ खड़ी रहना चाहती है.
मनीष अभीरा को देता है यह खास गिफ्ट
दूसरी ओर, चारु को पता चलता है कि अरमान और अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ चुके हैं. वह उनसे संपर्क करने की कोशिश करती है, लेकिन कावेरी किसी को भी अरमान से मिलने नहीं देती है. इस बीच, मनीष अरमान की स्थिति के प्रति सहानुभूति रखता है और कहता है कि पोद्दार ने उसे खो दिया है. अभीरा मनीष की समझदारी की सराहना करती है. मनीष अभीरा को अक्षरा की कलम देता है और उसे अपना भाग्य खुद बनाने के लिए कहता है.
अक्षरा को याद करती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखेंगे कि अरमान को इंटरव्यू के लिए कॉल आता है. शिवानी घर आती है और अभीरा से अपने बेटे के बारे में पूछती है. दूसरी ओर कावेरी कहती है कि अरमान को जल्द ही अपनी गलती का एहसास होगा और वह पोद्दार हाउस वापस आएगा. चारु और रोहित तब कावेरी को बताते हैं कि अरमान कभी भी नहीं आएगा. बाद में, अभीरा को अक्षरा की याद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










