Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का शॉकिंग फैसला सुनकर अभीरा की आंखों में आ जाएंगे आंसू, चारु की इस आखिरी इच्छा को पूरी करेगा अभीर

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2025 8:09 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hain: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के साथ मायरा रहने का फैसला करती है. ये सुनकर गीतांजलि को जलन होती है और वह उसे वापस अपने पास लाने का फैसला करती है. अरमान अपनी बेटी के फैसले पर खुश होता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hain: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि मायरा का विश्वास जीतने का अभीरा पूरी कोशिश कर रही है. मायरा, गीतांजलि को ज्यादा मानती है और अभीरा को अपनी मां नहीं समझती. गीतांजलि जब अभीरा को अपने साथ ले जाती है तो अभीरा की आंखों में आंसू आ जाते हैं. अरमान के आने से सब बदल जाएगा. वह मायरा को समझाएगा कि अभीरा ही उसके मां है और वह उसके पास ही रहे.

मायरा का फैसला सुनकर अभीरा होगी इमोशनल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा को लेकर उसके घर जाता है. अंशुमन कहता है कि अभीरा को अपनी भावनाओं के बारे में अरमान से बात करनी चाहिए. अभीरा से अरमान बात करने की कोशिश करती है, लेकिन तभी मायरा ये कहती है कि वह कुछ समय के लिए अभीरा के साथ रहना चाहती है. मायरा की ये बात सुनकर अभीरा काफी भावुक हो जाती है. मायरा, अभीरा के साथ रहने का फैसला करती है. अभीरा और अंशुमन उसे ले जाते हैं और उसके साथ बॉन्ड बनाने की कोशिश करते हैं. गीतांजलि को ये देखकर काफी जलन होती है. वह फिर से मायरा को अभीरा से दूर करने का प्लान बनाती है.

चारु की आखिरी इच्छा पूरी करेगा अभीर

दूसरी तरफ कियारा, अभीर से मिलने से मना कर देती है. अभीर उससे अपना रिश्ता ठीक करने की कोशिश करता है और वह अपनी फ्लाइट भी कैंसिल कर देता है. अभीर कहता है कि वह चारु की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है. चारु की इच्छा थी कि वह कियारा से माफी मांगे. वह कियारा से माफी मांगता है. वहीं, गीतांजलि, उदयपुर जाती है और अभीरा के घर पहुंचती है. वह अभीरा को एक महीने का वक्त देती है कि वह मायरा के दिल में अपनी जगह बनाए. गीतांजलि, मायरा को वापस पाना चाहती है और अभीरा से रिप्लेस नहीं होना चाहती.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola