Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: क्या कावेरी की हो जाएगी मौत? अरमान से ये वादा मांगेगी दादी सा, आहूजा परिवार की एंट्री से होगा हंगामा
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Dec 2025 10:58 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष की हरकत से कावेरी सदमे में आ जाएगी. अरमान, कृष पर बहुत गुस्सा होगा और उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहेगा. दूसरी तरफ तान्या अपने पति को घर से बाहर निकालने से मना करेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या और मनीषा, कावेरी से पूछती है कि उसे चोट कहां लगी है. वह दोनों डॉक्टर को बुलाने की बात कहती है. कावेरी उनसे कुछ नहीं कहती और सदमे में बैठे रहती है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा से कहता है कि उसे दुख है कि उसने पहले परिवार को छोड़ दिया था. अभीरा उसे खुद को संभालने के लिए कहती है. काजल, कृष के कामों के लिए संजय को दोषी ठहराती है, जबकि संजय कहता है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि कृष फर्म बेच देगा.
कावेरी की तबीयत होगी खराब
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी सदमे में होती है और सीढ़ियों से उतरती रहती है. तभी उसका पैर फिसल जाता है और वह गिरते-गिरते बचती है. अभीरा उसे संभाल लेती है और अरमान आ जाता है. कावेरी, अरमान से वादा करने के लिए कहती है कि वह फर्म वापस ले आएगा. डॉक्टर बताते हैं कि कावेरी की हालत बहुत खराब है और उसे स्ट्रेस फ्री रखना होगा. गुस्से में अरमान, कृष को घर छोड़कर जाने के लिए कहता है. तान्या उसे घर से बाहर निकालने के लिए नहीं कहती. अरमान कहता है कि कृष को घर से जाना होगा, लेकिन तान्या रह सकती है.
अरमान को आएगा पैनिक अटैक
अरमान रात में कावेरी को देखना जाता है और देखता है कि उसक पल्स कम है और उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया है. वह डॉक्टर को बुलाने की बात कहता है और पैनिक करने लगता है. अभीरा उससे कहती है कि वह गहरी नींद में है और वह ठीक है. विद्या अपने बेटे को थोड़ी देर सोने के लिए कहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या को अभीरा बताती है कि अरमान फर्म के लिए बोली लगाने गया है और पैसों की कमी के कारण उसने उसे अपने जेवर दे दिए है. वहां पर काजल 30 करोड़ रुपये की बोली लगाती है,लेकिन आहूजा फर्म के लिए 85 करोड़ की बोली लगाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










