Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: क्या कियारा की गोद हो जाएगी सूनी? मनीषा की एक गलती की वजह से मुसीबत में फंसेगी अभीरा की ननद

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2025 11:07 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि वह कियारा और अभीर को मिलवाना चाहता है. अभीरा ये जानकर खुश हो जाती है. दूसरी तरफ मनीषा नहीं चाहती कि अभीर और कियारा की शादी हो.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, कियारा से अभीर का दिल तोड़ने के बारे में पूछती है. कियारा कहती है वह उसे परेशान नहीं देखना चाहती थी और इसलिए उसने उसका दिल तोड़ दिया. अरमान उन दोनों की बात सुन लेता है. अभीरा से अरमान कहता है कि उन्हें कियारा और अभीर को मिलाने के बारे में सोचना चाहिए. अभीरा उससे पूछती है कि इस बात के लिए वह कैसे मान गया. अरमान कहता है कि वह जान गया है कि कियारा उससे प्यार करती है और अभी वह सिर्फ डरी हुई है. अभीरा अपने पति का साथ पाकर खुश हो जाती है.

कियारा से मिलने का प्लान करेगा अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा, कियारा से दोबारा घर नहीं छोड़कर जाने के लिए कहती है. कियारा उससे पूछती है कि क्या वह सच में उसका फ्रिक करती है. अरमान, कियारा को पेरेंटिंग क्लास ले जाने की बात कहता है. मनीषा इसके लिए मान जाती है. अभीरा, अभीर को बताती है कि कियारा उससे मिलने के लिए मान गई है. अभीर खुश हो जाता है कि अरमान उसके रिश्ते को सपोर्ट कर रहा है. मनीषा, अभीर और अरमान के प्लान के बारे में जान जाती है. हालांकि ऐन वक्त पर मनीषा ने पता बदल दिया. अभीर सोचता है कि कियारा अभी तक क्यों नहीं आई.

कियारा और अभीर की शादी

कियारा और तान्या जहां जाती है वह जगह बहुत सुनसान होता है. उन दोनों पर कुछ बदमाश हमला करते हैं और कियारा के पेट में मार देते हैं. अभीर वहां पहुंचता है और उन्हें बचाता है. तान्या घरवालों को हॉस्पिटल आने के लिए कहती है और बताती है कि कियारा जख्मी है. विद्या, तान्या से पूछती है कि ये कैसे हुआ. तान्या उसे सबकुछ बताती है. सबको लगता है कि उन दोनों को अभीरा ने उस जगह भेजा. हालांकि अरमान, मनीषा से सारा सच सबको बताने के लिए कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर और कियारा की शादी हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा के अजन्मे बच्चे को मनीषा कहेगी बुरा-भला, अभीरा की ननद रखेगी 2 चौंकाने वाली शर्तें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola