Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के बाद ये किरदार शो को कहेगा अलविदा? लीप के बाद नहीं आएगा नजर, अभीरा से है खास कनेक्शन

Mohit Parmar quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी लीप के बाद बदल जाएगी. नये प्रोमो ने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है. लीप के बाद रूही शो में नजर नहीं आएगी और उन्होंने खुद ये बात कही है. अब सुनने में आ रहा है कि एक और किरदार शो छोड़ने वाला है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने लीप को लेकर सुर्खियों में है. शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभाते हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि रूही ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. अभीरा और अरमान इस बात से काफी खुश है. हालांकि अरमान का बर्ताव चेंज हो गया है और वह पूकी को लेकर ज्यादा इनसिक्योर हो गया है. शो में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब पूकी किडनैप हो जाती है. अरमान, अभीरा को इसके लिए जिम्मेदार मानता है. इस बीच रूही का रोल निभा रही गर्विता साधवानी ने कंफर्म किया कि वह लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं रहेगी. अब सुनने में आ रहा है कि एक और किरदार शो को अलविदा कह रहा है.
रूही के बाद ये किरदार ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहेगा अलिवदा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद गर्विता सिधवानी नजर नहीं आएगी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि लीप के बाद कहानी में उनके लिए कुछ नहीं है. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी वापसी हो सकती है और ये एक अस्थायी ब्रेक है. अब टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शो में अभीर का किरदार निभा रहे मोहित परमार भी शो को अलविदा कह रहे हैं. फिलहाल इसपर मोहित और ना ही मेकर्स ने कुछ कहा है. अब देखना होगा कि उनके किरदार का अंत कैसे होगा.
पूकी होगी गायब
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पोद्दार और गोयनका परिवार मंदिर में होते हैं. पूजा खत्म होने के बाद परिवार के लोग हंसी मजाक करते है और फोटो लेते हैं. मंदिर में खाना बांटने के दौरान पूकी को अभीरा से विद्या ले लेती है. अभीरा का मन नहीं होता उसे देने का लेकिन विद्या उसे यकीन दिलाती है कि वह पूकी का ध्यान रखेगी. अचानक विद्या और पूकी गायब हो जाते हैं. अरमान, अभीरा पर काफी गुस्सा हो जाता है. वह उसे पूकी के गायब होने के पीछे जिम्मेदार मानता है. दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










