Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा ने शो में अपने किरदार के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ भी हो सकता है…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि चारु की शादी अभीर से नहीं होती है. अभीर और कियारा की शादी हो जाती है. ऐसे में क्या चारु का किरदार विलेन बन जाएगी. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: साल 2009 में ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो को 16 साल हो गए हैं और अभी भी इसे टीआरपी लिस्ट में तगड़ी रेटिंग मिलती है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान आईवीएफ के लिए जाते अस्पताल जाते हैं. डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि आईवीएफ सफल नहीं हो पाया, जिसके बाद अभीरा काफी रोने लगती है. डॉक्टर उन्हें सरोगेसी का ऑप्शन देते हैं. सरोगेसी मदर बनने के लिए रूही आगे आती है और उनकी मदद की इच्छा जताती है. अभीरा ये सुनकर काफी इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ अभीर की शादी कियारा से हो गई है, लेकिन वह चारु से प्यार करता है. क्या कियारा का किरदार नेगेटिव बन जाएगा, इसपर एक्ट्रेस शेरोन वर्मा ने चुप्पी तोड़ी ह��.
क्या ये किरदार बन जाएगा विलेन?
ये रिश्ता क्या कहलाता है अभीर और चारु एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाती. चारु शादी के दिन ही किसी को बिना कुछ कहे मंडप छोड़कर चली जाती है. जिसके बाद अभीर गुस्से में कियारा से शादी कर लेता है. अब शादी के बाद भी अभीर, चारु को नहीं भूला है और उसके पास जाना चाहता है. जबकि चारु हर कोशिश कर रही ताकि अभीर उससे प्यार करें. ऐसे में फैंस सोच रहे कि आने वाले दिनों में कियारा का किरदार नेगेटिव हो जाएगा. अब इसपर कियारा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शेरोन वर्मा ने एक बॉलीवुड स्पाई संग इंटरव्यू में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि ”कुछ भी हो सकता है, आप ये नहीं जानते. कुछ भी हो सकता है, मतलब हम उम्मीद कर सकते हैं ये सारी चीजें, क्यों नहीं. कोई भी बन सकता है चारु बन सकती है, मैं भी बन सकती हूं, कोई भी बन सकता है.”
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी, अभीरा से बोर्ड पर लिखे हुए नामों के बारे में पूछती है. अभीरा बताती है कि वह उन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. पोद्दार हाउस में मनीषा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता है. मनीषा सेलिब्रेशन में चारु आर कियारा को खोजती है. आर्यन बताता है कि कियारा रास्ते में है और चारु की एक अहम मीटिंग है. योगा क्लास के बाद चारु और अभीर हाथों में हाथ डाले साथ में वॉक करते हैं. मनीषा पार्टी में अरमान और अभीरा को इनवाइट करने के बारे में सोचती है, लेकिन संजय उसे मना कर देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










