Yeh Rishta Kya kehlata Hai: अरमान और अभीरा की बढ़ती नजदीकियां से परेशान होगा ये शख्स, पोद्दार हाउस से गायब होगा तान्या का पति
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Oct 2025 2:21 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को महसूस होगा कि कावेरी ने उसे अभी तक अपने परिवार का हिस्सा नहीं माना है. दूसरी तरफ दिवाली पूजा से कृष गायब है. तान्या उसे फोन करेगी, लेकिन उसका फोन नहीं लगेगा.
Yeh Rishta Kya kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अरमान और अभीरा साथ में वापस पोद्दार परिवार आ गए. दोनों को साथ में देखकर सबसे ज्यादा खुश मायरा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की बढ़ती नजदीकियां बढ़ेगी. कावेरी को उनके रिश्ते को लेकर शक होगा. कावेरी, अभीरा को अरमान को खुश करने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने कहेगी. वह उसे बालों को खुला रखने के लिए कहेगी क्योंकि अरमान को ये पसंद है. अभीरा उसे समझाएगी कि लहंगे के साथ खुले बाल रखना बहुत मुश्किल है.
कावेरी को सताएगा इस बात का डर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान फंक्शन के लिए तैयार होंगे. इस बीच उनके बीच हल्का फुल्का रोमांस दिखाया जाएगा. कावेरी की बातों से अभीरा सोचने पर मजबूर होगी कि क्या वह जो कोशिश अरमान के लिए कर रही है, वह काफी है. अरमान उसे समझाएगा कि उसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. वह उसे विश्वास दिलाएगा कि उनके रिश्ते को किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं. इस बीच कावेरी को चिंता होती है कि अगर अभीरा ने रिश्तों में समझौता करना नहीं सीखा तो उसका अरमान के साथ रिश्ता ज्यादा नहीं चलेगा.
अरमान और अभीरा करेंगे दिवाली की पूजा
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा और अरमान की शादी को लेकर शक जाहिर करेगी और ये बात अभीरा सुन लेगी. उसे बहुत बुरा लगेगा. अभीरा को लगेगा कि कावेरी ने अभी तक उसे अपनी फैमिली का हिस्सा नहीं माना है. दूसरी तरफ दिवाली की पूजा अरमान और अभीरा साथ में करेंगे. काजल ये देखकर दुखी हो जाएगी कि क्योंकि वह चाहती थी कि ये पूजा तान्या और कृष करे. हालांकि कृष वहां मौजूद नहीं रहता है और उसका फोन भी नहीं लगता.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर अटैक करने का प्लान करेगा ये शख्स, अरमान और मायरा की खुशियां पर लगेगा ग्रहण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










