Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा और अभीरा की जान लेने की कोशिश में होगी गीतांजलि की मौत? अरमान के नशे में होने का ये शख्स उठाएगा फायदा

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2025 10:08 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान एक बार फिर से अपने दिल की बात अभीरा से कहेगा. वह उससे मायरा को दूर करने के लिए माफी मांगेगा. हालांकि अभीरा उसके प्रप्रोजल को मना कर देगी. अरमान का दिल टूट जाएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से अपने दिल की बात कहता है. वह स्वीकार करता है कि वह अभी भी उससे प्यार करता है और उसने मायरा से अलग करके बहुत बड़ी गलती की. वह काफी इमोशनल हो जाता है और टूट जाता है. अभीरा से वह अपना प्रप्रोजल स्वीकार करने के लिए कहता है. अभीरा उसके प्रप्रोजल को स्वीकार नहीं करती और अपनी भावनाओं को छुपा लेती है. अभीरा को डर है कि इससे सिर्फ उसे झूठी उम्मीद मिलेगी. वह अरमान से कहती है कि अब वह उससे प्यार नहीं कर सकती. ये सुनकर अरमान की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

नशे में अरमान पहुंच जाएगा गीतांजलि के पास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान का दिल टूट जाता है और वह शराब पीने लगता है. नशे में अरमान, गीतांजलि को अभीरा समझ लेता है. गीतांजलि समझती है कि वह उससे अपने प्यार का इजहार कर रहा है. इस मौके का फायदा उठाकर गीतांजलि उसके करीब जाती है. अगली सुबह अरमान जब उठता है तो उसकी नजर गीतांजलि पर जाती है. गीतांजलि उसकी बाहों में होती है. गीतांजलि कहती है कि उन्होंने एक साथ रात बिताई. अरमान उसकी बातों को नहीं मानता. हालांकि गीतांजलि उसे यकीन दिलाती है.

मायरा और अभीरा को मारने की कोशिश करेगी गीतांजलि?

अभीरा मां दुर्गा से प्रार्थना करती है कि वह उसे ताकत दे ताकि वह अपनी जिंदगी में नयी शुरुआत कर पाए. वह इस बात से अनजान है कि उसकी लाइफ हमेशा के लिए बदलने वाली है. आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि गीतांजलि की मौत होने वाली है. कहा जा रहा है कि गीतांजलि, अभीरा और मायरा को मारने की कोशिश करेगी. लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी. इस दौरान गीतांजलि की खुद मौत हो जाएगी. दादी सा कहेगी कि भगवान ने उसे उसके कर्मों की सजा दी है.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता, अरमान-अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola