Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले गीतांजलि की इस तरह होगी मौत, कावेरी कहेगी- भगवान ने उसके कर्मों की सजा दी

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा और मायरा को बचाने में सफल होता है. जब वह घर पहुंचता है तो वहां पर गीतांजलि की डेड बॉडी देखकर शॉक्ड हो जाता है. उसे कुछ समझ नहीं आता.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अभीरा, मायरा को उसके पिता के साथ जाने के लिए कहती है. कार में मायरा, अभीरा को छोड़कर जाने से मना करती हैं. अभीरा उससे बार-बार कहती है कि वह चली जाए. अभीरा के बार-बार समझाने के बाद मायरा अपने पिता का हाथ पकड़ कर कार से बाहर चली जाती है. तभी अचानक कार ढलान से नीचे फिसलने लगती है. अरमान, अभीरा को बचाने के लिए जाता है और उसे बचा भी लेता है.

विज्ञापन

गीतांजलि की डेड बॉडी देखकर अरमान होगा हैरान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को जब पता चलता है कि गीतांजलि ने अभीरा और मायरा को मारने की कोशिश की, तब वह हैरान हो जाती है. अरमान, अभीरा और मायरा के साथ घर आता है और वहां पर गीतांजलि की डेड बॉडी देखकर शॉक्ड हो जाता है. नर्स उन्हें बताती है कि गीतंजलि उन्हें सड़क किनारे मिली थी और किसी ने फोन कर उन्हें इनफॉर्म किया था. गीतांजलि के सिर पर गहरी चोट लगी थी और एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. अरमान को हैरानी होती है कि ये सब कैसे हो गया.

कैसे होगी गीतांजलि की मौत?

फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि गीतांजलि कार से गिर जाती है और उसके सिर पर पत्थर लग जाता है. इस वजह से वह बेहोश हो जाती है. कावेरी कहती है कि गीतांजलि के पास बहुत सारे मौके थे गलती सुधारने के, लेकिन वह नहीं सुधरी. भगवान ने उसे उसके कर्मों की सजा दे दी. अभीरा और मायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में भगवानने उसे सजा दी है. अकमिंग एपिसोड में लीप के बाद कहानी नया टर्न लेगी.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: अंशुमन के बाद इस किरदार का शो से कटेगा पत्ता, अरमान-अभीरा की जिंदगी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola