ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारू ने अरमान को कहा नाजायज बच्चा, फूट-फूटकर रोने लगा अभीरा का पति

Updated at : 01 Mar 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारू ने अरमान को कहा नाजायज बच्चा, फूट-फूटकर रोने लगा अभीरा का पति

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां चारू गुस्से में अरमान को नाजायज बच्चा कह देगी. जिससे वह टूट जाता है और रोने लगता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को सफलतापूर्वक जीत लिया है. अभीरा, अरमान और रूही के बीच की लव ट्रायंगल दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. पिछले एपिसोड में, युवराज अंततः गिरफ्तार हो जाता है, जिससे अभीरा का दुख खत्म हो जाता है. अभीरा के बलिदान को सुनने के बाद दादीसा अब उसके प्रति और अधिक प्यार जताने लगी है. अपकमिंग एपिसोड में, एक बड़ा ड्रामा फिर से देखने को मिलेगा. क्योंकि चारू गुस्से में अरमान को एक नाजायज बच्चा होने की याद दिलाएगी, जो उसे अंदर तक तोड़ कर रख देगा.


चारु अरमान को कहेगी नाजायज औलाद
पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि चारू की इंटर्नशिप की सच्चाई दादीसा के सामने उजागर हो गई. इस बात से चारु और अधिक क्रोधित हो जाती है, क्योंकि अभीरा पूरे परिवार के सामने स्वीकार करती है कि चारु वास्तव में काम कर रही है. दादीसा गुस्से में आग बबूला हो जाती है और पोद्दार परिवार के नियमों को तोड़ने और इतनी बड़ी बात के बारे में झूठ बोलने के लिए चारु को डांटती है. दादीसा में पोद्दार परिवार की बेटियों और बहुओं के लिए सख्त नियम हैं, जहां उन्हें प्रोफेशनल करियर बनाने की अनुमति नहीं है. दादीसा के कमेंट से आहत चारु अरमान से भी नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने दादीसा के सामने उनका पक्ष नहीं लिया.


ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास
चारू अभीरा और रूही के सामने अपना गुस्सा जाहिर करती है. अरमान और परिवार के अन्य सदस्य आते हैं और चारू को शांत होने के लिए कहते हैं. हालांकि, चारु अरमान पर बरसती है और कहती है कि अभीरा की तरह, वह भी एक बाहरी व्यक्ति है और पोद्दार परिवार से नहीं है. चारू के इस बयान से परिवार वाले सदमे में हैं. हालांकि, चारु नहीं रुकती और कहती है कि दादीसा के सामने उसके लिए खड़े न होकर उसने साबित कर दिया कि वह हमेशा एक बाहरी व्यक्ति है और रहेगा. चारु का बयान अरमान को माधव की नाजायज संतान होने का संकेत देता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा के बीच होगा रोमांस, समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा


अरमान और संभालेगी अभीरा
चारु की बातें सुनकर अरमान टूट जाता है और चला जाता है. वह अपने बेडरूम में जाता है, जहां वह रोने लगता है. अरमान को ऐसी स्थिति में देखकर अभीरा फैसला करती है कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि चारु और अरमान के बीच मतभेद जल्द ही खत्म हो जाएं. वह इस मोड़ पर अपने पति के साथ है और उसके लिए किसी से भी लड़ सकती है. अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और अरमान कैसे-कैसे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और उनका रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा.


समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट का किया खुलासा
इंडिया फोरम से बात करते हुए, समृद्धि शुक्ला ने शेयर किया कि अरमान की ओर से अभीरा को युवराज से बचाने के बाद, वे एक-दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे. इससे उनकी दोस्ती और रिलेशनशिप और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे. वह बताती हैं, “युवराज अभीरा के लिए वरदान बनकर आए. वह अभीरा और अरमान को करीब लाए.” इतना ही नहीं, समृद्धि ने खुलासा किया कि दर्शकों को अब उन दोनों के बीच रोमांस पनपता हुआ देखने को मिलेगा. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि दर्शकों को अभीरा और रूही के रिश्ते में बदलाव देखने को मिलेंगे. खैर, यह सचमुच रोमांचक है.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को छोड़ते ही हर्षद चोपड़ा के झोली में गिरा नया प्रोजेक्ट! इस खतरनाक शो का होगा हिस्सा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola