Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: केस जीत कर अरमान ने मारी अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी, अभीरा को आया अनजान शख्स का कॉल

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jan 2026 11:37 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से मिलने जाती है, लेकिन बीच में गार्ड उसे रोक देता है. अभीरा उसे बताती है कि वह उसकी पत्नी है, लेकिन फिर भी वह उसे मना कर देता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को अभीरा खाना खिलाती है. मनीषा कमरे में आकर बीपी मशीन लेकर जाती है. अभीरा को मनीषा बताती है कि मनोज बहुत स्ट्रेस में है क्योंकि उसके पास कोई काम नहीं है. दूसरी तरफ अरमान केस में इतना डूब जाता है कि उसे और किसी चीज के बारे में ख्याल नहीं होता. डॉक्टर मनीषा को कहते हैं कि मनोज को वह बिजी रखे ताकि उसका दिमाग शांत हो जाए. संजय कहता है कि कृष ने उसके आत्मविश्वास को तोड़ दिया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह अब क्या करे.

हर हाल में फर्म वापस कावेरी को देना चाहता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि आभीरा, अरमान को देखने जाती है. अरमान उसे बताता है कि उसे फर्म कावेरी को वापस देनी होगी, क्योंकि वह दादी सा को इस हालत में नहीं देख सकता है. अभीरा, मायरा को स्कूल जाने के लिए तैयार करती है. मायरा कहती है कि क्या अरमान उसे स्कूल ड्राप करने जाएगा. अभीरा उसे कॉल करती है, लेकिन वह फोन नहीं उठाता. अभीरा को लगता है कि अरमान केस की वजह से उससे दूरी बना रहा है. अभीरा, अरमान से मिलने जाती है, लेकिन बीच में गार्ड उसे रोक देता है. अभीरा उसे बताती है कि वह उसकी पत्नी है, लेकिन फिर भी वह उसे मना कर देता है.

केस जीतकर अरमान से हुई बड़ी गलती

श्रीराम से मेहर पूछती है कि क्या अरमान केस जीत जाएगा. श्रीराम कहता है कि अरमान को जीत की जरूरत है और इस वजह से ही उसने उसे केस दिया है. वह उसे भरोसा दिलाता है कि वह केस जीत जाएंगे. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान की वजह से मेहर केस जीत जाती है. अभीरा को एक कॉल आता है जिसमें उसे बताया जाता है कि अरमान ने केस जीत कर सब कुछ खो दिया है. अभीरा को अब अहसास होता है कि अरमान ने केस जीत कर सबसे बड़ी गलती की है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: क्या कावेरी की हो जाएगी मौत? अरमान से ये वादा मांगेगी दादी सा, आहूजा परिवार की एंट्री से होगा हंगामा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola