Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा तलाक के पेपर्स पर साइन, अभीरा को लगेगा झटका, विद्या की वजह से होगा हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अभीर की एक डायरी मिलती है. वह उसे पढ़कर जानती है कि उसके मन में क्या चल रहा है. अभीरा काफी इमोशनल हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीरा को अभीर के लेटेस्ट रिपोर्ट के बारे में बताता है. टेस्ट में पता चला है कि अभीर का नर्व डैमेज बहुत ज्यादा हो गया है और उसके ठीक होने की संभावना कम है. ऐसे में अभीर अपने पैरों पर दोबारा खड़ा नहीं हो सकता. दूसरी तरफ कियारा, अभीर के कमरे में चुपके से आती है और एक ब्रेसलेट पहनाती है. उसे लगता है कि ऐसा करने से वह ठीक हो जाएगा और उसकी किस्मत अच्छी हो जाएगी.

अभीरा विद्या के खिलाफ मामला दर्ज करेगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अभीर की डायरी मिलती है. वह उसे पढ़ती है और जानती है कि अभीर के मन में कितना कुछ चल रहा था. वह उसे पढ़कर काफी भावुक हो जाती है. अभीरा फैसला करती है कि वह विद्या के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी. उसे लगता है ये करना सही होगा. अरमान ये जानकर काफी दुखी हो जाता है. वह गोयनका हाउस जाता है और अभीरा से इस बारे में पूछता है. दोनों की बातचीत बहस में बदल जाती है. अरमान, अभीरा पर आरोप लगाता है उसने न्याय के बजाय बदला लेने के लिए केस चलाने का आरोप लगाता है

गुस्से में अरमान करेगा तलाक के पेपर्स पर साइन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान गुस्से में एक बड़ा कदम उठता है. वह गुस्से में तलाक के पेपर्स पर साइन कर देता है. अरमान के जाने के बाद अभीरा का दिल टूट जाता है. वह उससे वापस आने के लिए कहती है. अभीरा को लगता है कि वह अरमान के बिना रह नहीं सकती. उसके मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं. अब देखना होगा कि क्य सच में अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. क्या दोनों तलाक ले लेंगे. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola