Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही को इस शख्स ने आग से बचाया, फंसी रह गई अभीरा, क्या खो देगी अपना बच्चा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और रूही आग में फंस जाते हैं. जिसके बाद अरमान रूही को बचाता है, लेकिन उसकी पत्नी फंसी रहती है और बेहोश हो जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. शो में अभीरा और अरमान की हाल ही में शादी हुई और जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं. हालांकि अभीरा की प्रेग्नेंसी आसान नहीं है, क्योंकि उसे जान का खतरा है. इसलिए तो डॉक्टर ने उसे ओबर्शन करवाने की सलाह दी है. इसी बीच अब सीरियल में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या अभिरा खो देगी अपना बच्चा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में, हम देखते हैं कि अरमान (रोहित पुरोहित) अभीरा (समृद्धि शुक्ला) को समझाने की कोशिश करता है कि उसे ओबर्शन का ऑप्शन चुनना चाहिए. हालांकि, अभिरा ने ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया. वह बच्चा चाहती है और अरमान का पिता बनने का सपना पूरा करना चाहती है. अरमान का कहना है कि वह सिर्फ अपने सपने को पूरा करने के लिए उसकी जान जोखिम में नहीं डाल सकती, लेकिन अभीरा किसी तरह इस बात को टाल देती है. इसी बीच रूही भी प्रेग्नेंट हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम रूही और अभीरा को आग में फंसते हुए देखेंगे. अरमान आता है और रूही को बचाता है. उसका कहना है कि वह उसे या उसके बच्चे को कुछ नहीं होने देगा. रूही फिर अरमान को बताती है कि अभीरा भी आग में फंस गई है. हालांकि वह अपनी पत्नी को ढूंढ़ नहीं पाता है, क्योंकि वह बेहोश हो जाती है. क्या अरमान अपने बच्चे को बचा पाएगा या फिर कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है.
अभीरा-अरमान ने चारु और नीरज की बताई सच्चाई
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अरमान और अभीरा ने सबके सामने खुलासा किया कि नीरज ने बिना सहमति के चारु को छूने की कोशिश की थी. अरमान ने गुस्से में नीरज को नारियल से मारा. अभीरा भी नीरज को थप्पड़ मारती है. अरमान ने चारु और नीरज की सगाई यह कहकर तोड़ दी कि उसने चारु के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. जब चारु से सच्चाई के बारे में सवाल किया जाता है, तो वह कुछ नहीं बोलती है. वह अपने पिता और दादीसा से डरती है. मनीषा, कृष, रोहित और अन्य लोग अरमान और अभीरा के फैसले के साथ खड़े हैं. संजय हैरान है लेकिन बिजनेस डील बरकरार रखना चाहते है और इसलिए, चारु और नीरज की सगाई करने का फैसला करते हैं.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










