ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रुही के सामने खुलेगा अभीरा की प्रेग्नेंसी का राज, नीरज करेगा खुद को बेगुनाह साबित

Updated at : 29 Oct 2024 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु को लगता है कि नीरज ने उसके साथ गलत बिहेव किया है और वह अपने कमरे में रोती है. अभीरा कहती है चारु की शादी नीरज से नहीं हो सकती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, नीरज से बात करने की कोशिश करता है. नीरत उसे बताता है कि वह उदयपुर में अभी नहीं है. अभीरा को कृष, कियारा एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए कहते हैं, लेकिन अरमान मना कर देता है. वहीं, अरमान और अभीरा बाद में चारु से मिलते हैं और वो इमोशनल हो जाती है. अभीरा नोटिस करती है कि चारु के पर्स में होटल का टिश्यू है.

नीरज को लेकर चारु के मन में है कंफ्यूजन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा हील्स पहने होती है और उसका बैंलेस बिगड़ जाता है. अरमान उसे हाई हील्स पहनने पर डांटता है. दूसरी तरफ अरमान को सीसीटीवी फुटेज मिल जाता है और दोनों कार में फुटेज देखते हैं. अभीरा, अरमान को बताती है कि चारु के अपराधी को जानती है. चारु को लगता है कि नीरज ने उसके साथ गलत बिहेव किया है और वह अपने कमरे में रोती है. अभीरा कहती है चारु की शादी नीरज से नहीं हो सकती.

रूही के सामने खुलेगा अभीरा का ये राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नीरज, चारु के साथ मारपीट करने की कोशिश करता है. अभीरा और अरमान उसको एक्सपोज करने की बात करते हैं. चारु उसे ऐसा करने से रोकती है, लेकिन अभीरा एक बड़ा कदम उठाएगी. अभीरा, नीरज को थप्पड़ मारेगी और उसे पोद्दार परिवार के सामने एक्सपोज करेगी. हालांकि नीरज यहां चाल चलेगा और अपने आप को बेगुनाह साबित कर लेगा. चारु भी अपनी बात से पलट जाएगी और अभीरा और अरमान का साथ नहीं देगी. वहीं, रूही को पता चल जाएगा कि अभीरा मां बनने वाली है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जतीAlso Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola