Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पाई-पाई को तरसा अरमान, प्लंबर को देने के लिए नहीं है पैसे, अभीरा ने ऐसे संभाला

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शिवानी और अभीरा के साथ अरमान पोद्दार हाउस छोड़ चुका हैं. अब वह एक नये घर की तलाश में है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों दिखाया जा रहा कि चारु की वापसी से लेटेस्ट ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. दूसरी तरफ अरमान को शिवानी के बारे में पता चला और उसने उसके साथ रहने का फैसला किया. उसने विद्या की जगह शिवानी को चुना. वह अपना सब कुछ छोड़कर शिवानी और अभीरा को लेकर पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को बताती है कि उन्हें रहने के लिए नया घर मिल गया. अभीरा कहती है कि उनके एक सहकर्मी ने उनके रहने के लिए जगह खोज दी है. अभीरा काफी उत्साहित होती है और अपनी अरमान से शेयर करती है.

पैसे की कमी से जूझा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा ऑटो-रिक्शा से उस घर के पास जाते हैं. हालांकि वह घर देखकर चौंक जाते हैं क्योंकि उन्होंने जैसा सोचा था, वैसा वहां कुछ भी नहीं था. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनके लाइफ के नये चैप्टर के बारे में दिखाया गया है. जब वह दोनों अपनी मां शिवानी के साथ उस घर में कदम रखते हैं तो वह काफी निराश हो जाते हैं. वह घर रहने लायक नहीं होता. हालांकि अभीरा, अरमान को भरोसा दिलाती है कि वह लोग साथ में है और सब कुछ ठीक हो जाएगा. अरमान का हाथ थामते हुए अभीरा कहती है कि उनका साथ ही उनकी ताकत है. दोनों मिलकर अपने नये घर को साफ-सुथरा करते हैं, लेकिन अरमान के पास पैसे नहीं होते. वह प्लंबर को पैसे नहीं दे पाता, जिसके बाद अभीरा पैसे देती है. अरमान को बुरा लगता है कि उसके फैसले की कीमत सब चुका रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में क्या दिखाया गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि विद्या के रोकने के बाद भी अरमान, अभीरा और शिवानी को लेकर चला जाता है. विद्या और कावेरी उसे रोक नहीं पाते. वह तीनों शिवानी के पुराने घर जाते हैं, लेकिन वहां संजय और कावेरी आ जाते हैं. दोनों उसे बताते है कि उसका घर उन्होंने खरीद लिया है. कावेरी को लगा था कि ऐसा करने के बाद वह उसके पास वापस आ जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola