Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: अंशुमन मर्डर केस में अरमान बनेगा अभीरा का वकील, अब विलेन बनेगा ये शख्स

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist

अंशुमन की मौत की जिम्मेदार है कियारा, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान को फोन करती रहेगी और उसका घर पर इंतजार करेगी. वह अपने दादू से कहेगी कि उसने ये सब ड्रामा इसलिए किया क्योंकि वह अरमान और मायरा को खो नहीं सकती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा के पास मायरा वापस आ गई है. मायरा ने उसे अपनी मां मान लिया है और वह चाहती है कि अरमान और अभीरा की शादी हो जाए फिर से. दूसरी तरफ अभीरा ने अंशुमन से शादी करने का फैसला किया. शादी के दिन अंशुमन समझ जाता है कि अभीरा अभी भी अरमान से ही प्यार करती है. वह शादी के लिए मना कर देता है. आने वाले एपिसोड में कई बड़े टर्न एंड ट्विस्ट आएंगे, जो कहानी को बदल देंगे.

अभीरा का वकील बनेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या और कृष, अभीरा पर इल्जाम लगाते हैं कि उसने अंशुमन को मारा है. पुलिस अंशुमन के मर्डर केस में अभीरा को पकड़ लेंगे. दूसरे तरफ गीतांजलि, अरमान को फोन करती रहेगी और उसका घर पर इंतजार करेगी. वह अपने दादू से कहेगी कि उसने ये सब ड्रामा इसलिए किया क्योंकि वह अरमान और मायरा को खो नहीं सकती. वह कहती है कि हर हाल में वह अरमान को अपने पास बुलाकर रहेगी. अरमान, अभीरा का वकील बनेगा और अंशुमन मर्डर केस में उसकी मदद करेगा.

आपने आबतक क्या देखा?

सीरियल में आपने अबतक देखा कि अंशुमन, अभीरा को अपने दिल की बात सुनने के लिए कहता है. अभीरा स्वीकार करती है कि उसके दिल में अरमान है. वह कहती है कि उसने अरमान से नफरत करने की कोशिश की, लेकिन वह ये नहीं कर पाई. अंशुमन उसे प्यार के बारे में समझाता है. अभीरा उसकी बातों से काफी प्रभावित होती है. वह उससे कहती है कि वह उसकी अच्छी दोस्त बनी रहेगी. अभीरा उसे गले लगा लेती है और उसका साथ देने के लिए थैंक्यू कहता है. अंशुमन कहता है कि वह उसे पाकर काफी खुशनसीब है. अरमान ये सब देखता है और गलत समझ लेता है.

यह भी पढ़ें Coolie Worldwide Collection: हिट या फुस्स? ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया हैरान, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola