Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा का होगा तलाक! इस शख्स की वजह से रिश्ते में आएगी दरार

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी समय के बाद फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में आ गया है.लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान से अभीरा जाने देने के लिए कहती है, लेकिन वो उसे पीछे की ओर खींचता है. ऐसे में एक बक्सा गिर जाता है और उसमें रखे सारे सामान गिर जाते है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के चौथे जेनरशन लीप में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया अहम किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे भी शो में नजर आ रहे हैं. राजन शाही के शो की कहानी अभीरा और अरमान के आस-पास घूम रही है. दोनों की शादी हो गई है और इस शादी से पोद्दार परिवार में कोई खुश नहीं है. रूही भी इस शादी के खिलाफ नहीं है और अरमान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहती है. रोहित ये सब जानकर काफी दुखी है. आगामी एपिसोड में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट दर्शक एक्सपेट कर सकते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी समय के बाद फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में आ गया है. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान से अभीरा जाने देने के लिए कहती है, लेकिन वो उसे पीछे की ओर खींचता है. ऐसे में एक बक्सा गिर जाता है और उसमें रखे सारे सामान गिर जाते है. अभीरा के आंखों में आंसू आ जाते है और वो सारी चीजों को उठाने लगती है. मनीष उसकी मदद करता है और उसमें अक्षरा की तसवीर होती है. अभिरा अपने कमरे में चली जाती है और अरमान को माफी मांगने के लिए कहती है. अभीरा समझौता किए गए रिश्तों का बोझ उठाने में अपनी अनिच्छा व्यक्त करती है. साथ ही कसम खाती है कि वो रोहित को खोज कर रहेगी.

अभीरा, रोहित को खोजने की खाती है कसम

सुवर्णा अभिरा को रूही से दूर रहने की चेतावनी देती है. अभीरा, रूही से रोहित को लेकर सवाल करती है और अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करती है. मनीष को बेचैनी का अनुभव होता है और वह आरोही और अक्षु को याद करता है. वहीं, दादी सा अरमान और रोहित के बीच मतभेदों पर विचार करती हैं और कहती है कि दोनों अपनी दिक्कतों और समस्याओं को अपने पिता के साथ शेयर नहीं करते है. इस सबके बीत मनीष के पास अभीरा जाती है और कहती है कि वो रोहित को खोज लेगी. अभीरा मनीष को आश्वस्त करती है और रूही और रोहित की खुशी के लिए आशा व्यक्त करती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से कटा इस शख्स का पत्ता! शो में नहीं आएगा नजर, अरमान और अभीरा की बढ़ेंगी मुश्किलें

अरमान-अभीरा लेंगे तलाक!

रूही गिल्टी फील करती है और रोहित के लिए उसके दिल में जो है, उसके बारे में सुवर्णा को बताती है. अभीरा, अरमान के साथ मिलकर रोहित की खोज करती है. दादी सा खाने से इनकार करती है और अरमान अपने भाई के लापता होने पर दुख व्यक्त करता है. अभीरा को लगेगा कि अभीरा उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है और वो इस रिश्ते को खत्म करने का सोचेगा. अभीरा भी अपनी शादी को खत्म करने के लिए सहमत हो जाएगी. लेकिन क्या दोनों अलग हो जाएंगे. क्या अभीरा, रोहित को खोजकर निकाल लाएगी. हालांकि ये सब जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.

रोहित शो में नहीं आएंगे नजर!

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अब कुछ समय के लिए लापता हो जाएगा और पोद्दार परिवार उसे मरा मान लेगा. रोहित कुछ समय के लिए लापता रह सकता है, और पोद्दार मान सकते हैं कि वह मर चुका है. कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब वो वापस आ जाएगा. शिवम खजूरिया के किरदार की वापसी अनिश्चित बनी हुई है. कहा जा रहा है कि वो कुछ महीने बाद शो में लौटेंगे. सूत्र की मानें तो, “योजनाबद्ध कहानी के हिस्से के रूप में शिवम के ट्रैक को जानबूझकर रोक दिया गया है. उनकी वापसी अरमान और अभिरा की बढ़ती नजदीकियों के साथ हो सकती है, जिससे रूही की ईर्ष्या बढ़ जाएगी.”

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola