अरमान को खोने के डर से बिखरी अभीरा, इमोशनल सीन देख भर आएंगी आंखें

Published by : Pushpanjali Updated At : 20 May 2026 9:55 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 20th May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में आग की घटना अरमान और अभीरा को फिर करीब ले आएगी. जलते कमरे में फंसे अरमान को बचाने के दौरान अभीरा अपने प्यार का इजहार करेगी और दोनों की गलतफहमियां खत्म हो जाएंगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. शो की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां अरमान और अभीरा के रिश्ते में बड़ा बदलाव आने वाला है. एपिसोड की शुरुआत पोद्दार हाउस में बढ़ते तनाव से होती है. परिवार के लोग अभीरा से मायरा को अपने साथ ले जाने को लेकर सवाल करते हैं, जबकि विद्या उसे जवाब दिए बिना जाने से रोकने की कोशिश करती है. इसी बीच अरमान कमरे का लॉक ठीक कर रहा होता है, तभी स्विचबोर्ड से चिंगारियां निकलती दिखाई देती हैं. यह आने वाले बड़े हादसे का संकेत बनता है.

आग में फंसे अरमान, अभीरा ने दिखाई हिम्मत

कुछ ही देर में कमरे में आग लग जाती है और अरमान अंदर फंस जाता है. पूरे घर में अफरा-तफरी मच जाती है. परिवार के लोग घबरा जाते हैं, लेकिन अभीरा हार मानने को तैयार नहीं होती. वह अपनी जान की परवाह किए बिना जलते कमरे में घुस जाती है.

कमरे के अंदर अरमान बेहोश पड़ा होता है. उसे उस हालत में देखकर अभीरा टूट जाती है और रोते हुए अपने प्यार का इजहार करती है. वह कहती है कि वह अरमान के बिना नहीं रह सकती. यह सीन शो का सबसे भावुक मोमेंट बनने वाला है.

खत्म हुईं गलतफहमियां

आग की इस घटना के बाद अरमान और अभीरा के बीच की दूरियां खत्म हो जाती हैं. अरमान साफ कहता है कि उसका भरोसा अभीरा पर कभी टूटा ही नहीं था. दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करते हैं. उनका इमोशनल हग पूरे परिवार को भावुक कर देता है.

जहां एक तरफ परिवार के ज्यादातर सदस्य इस रिश्ते के फिर से जुड़ने से खुश नजर आते हैं, वहीं विद्या दोनों को साथ देखकर हैरान रह जाती है. दूसरी ओर मायरा और मुक्ति दोनों की खुशहाल जिंदगी की दुआ करती हैं.

प्रीकैप में फिर बढ़ेगा ड्रामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एपिसोड के आखिर में आगे आने वाले नए ट्विस्ट की झलक भी दिखाई जाएगी. प्रीकैप में अरमान, विद्या से अभीर से माफी मांगने के लिए कहता नजर आएगा. इससे साफ है कि अरमान और अभीरा की जिंदगी में अभी भी कई बड़े ड्रामे बाकी हैं.

यह भी पढ़ें: देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola