Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- अभीरा से शादी के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 7 साल बाद फाइनली अभीरा को उसकी बेटी पूकी मिल गई है. अरमान ने खुद इस राज से पर्दा उठाया और एक मां को उसकी बेटी सौंप दी. इसी बीच राहुल शर्मा ने खुलासा किया है कि क्या अब वह जल्द ही अभीरा संग शादी रचाएंगे या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर आ गया है. फैंस को चारु की मौत और अरमान, मायरा और अभीरा के बीच की कहानी खूब पसंद आई. हाल ही में शो में टीवी अभिनेता राहुल शर्मा ने अंशुमन बनकर एंट्री ली है.
अभीरा को फाइनली मिल गई पूकी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा (समृद्धि शुक्ला) अंशुमन से शादी करने वाली थी. हालांकि, उसने शादी रोक दी और अभीरा को खुश करने के लिए पहले पूकी को खोजने का फैसला किया. अब जब पूकी मिल गई है, तो क्या अंशुमन उससे फिर से शादी करेगा. इस राज से पर्दा उठाते हुए राहुल ने सच का खुलासा किया है.
राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक से उठाया पर्दा
अभिनेता राहुल शर्मा ने बॉलीवुड स्पाई के साथ बातचीत में खुलासा किया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे क्या होने वाला है. उनसे पूछा गया कि क्या अंशुमन और अभीरा की शादी जल्द ही होगी, क्योंकि अब पूकी मिल गई है. इस पर, अभिनेता ने कहा कि अंशुमन और अभीरा के बीच शादी के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने समझाया कि पूकी का सच इतने साल बाद सामने आना एक झटके जैसा है और इससे उबरने में समय लगेगा.
क्या पूकी के लिए पिता की जिम्मेदारी निभाएंगे अंशुमन
राहुल से यह भी पूछा गया कि क्या अंशुमन मायरा के जीवन में पिता की भूमिका निभाना चाहेंगे, अगर अभीरा उनसे शादी करती है तो. इसपर राहुल शर्मा कहते हैं, “बिल्कुल… अंशुमान मायरा के लिए पिता जैसे हो सकते हैं.” ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रीकैप में, फैंस ने देखा कि अरमान ने मायरा को अभीरा को सौंप दिया है. हालांकि, नन्ही सी बच्ची अरमान और गीतांजलि के लिए तरस रही है. उसे अपनी सगी मां के साथ नई जिंदगी में ढलने में मुश्किल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










