Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा ने हर्षद चोपड़ा को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी जोड़ी नंबर 1…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा ने अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अब एक्ट्रेस नए सीरियल दुर्गा में नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने हर्षद चोपड़ा संग अपनी डेटिंग रूमर्स पर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठौड़ अब नए शो दुर्गा में नजर आ रही है. शो में उनकी जोड़ी आशय मिश्रा के साथ बनी है. हालांकि फैंस को ये कास्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई. उनका कहना है कि अक्षरा सिर्फ अभिमन्यू के साथ ही अच्छी लगती है. सीरियल में उनके लुक की तुलना दीपिका पादुकोण की राम लीला से भी की जा रही है. अब एक्ट्रेस ने इनपर बात की है.
दीपिका पादुकोण से तुलना किए जाने पर क्या बोली प्रणाली राठौड़
प्रणाली राठौड़ ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”अगर मेरे लुक की तुलना राम लीला में दीपिका पादुकोण के लुक से की जा रही है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ है. मेरे पहले शो से ये बिल्कुल अलग था. जहां मुझे खूब सजना-संवरना था, लेकिन इसमें मेकअप बिल्कुल नॉर्मल रखना है. मेरे पास एक शानदार डिजाइनर करिश्मा हैं. हम इन लुक्स को तैयार करने के लिए रोजाना चार-चार घंटे बैठते हैं. मैंने खुद को बहुत ऑथेंटिक रखा है.
क्या हर्षद संग शादी करेगी प्रणाली
प्रणाली ने कहा, ”मेरी कभी हर्षद के साथ शादी नहीं हो सकती. मैं समझती हूं कि फैंस एक हिट ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में क्या महसूस करते हैं. मैं बहुत सारे के-ड्रामा और रोम कॉमेडी देखती हूं, इसलिए जब मुझे कोई जोड़ी पसंद आती है, तो मुझे भी लगता है कि वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं. मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करती हूं, वे हमसे बहुत प्यार करते थे.”
हर्षद चोपड़ा संग लिंकअप की खबरों पर क्या बोली प्रणाली राठौड़
प्रणाली ने कहा, ”हर्षद के साथ डेटिंग रूमर्स उन्हीं कारणों से फैलनी शुरू हुईं. फैंस हमारे वीडियोज को बड़े ही खूबसूरती से एडिट करते थे, मैं उनकी क्रिएटिविटी का बहुत सम्मान करती हूं और जिस तरह से उन्होंने शो छोड़ने के बाद भी मुझे प्यार करना जारी रखा. उन्होंने हमें दो साल के लिए नंबर 1 जोड़ी बना दिया. फैंस ने हम पर बहुत प्यार बरसाया है और इसकी सराहना करते हैं. यह अच्छा लगता है कि दर्शक हमसे इतना जुड़ पाए, लेकिन शादी वाले तो खैर अफवाहें हैं.”
क्या को-स्टार संग लिंकअप की खबरें प्रणाली को करती हैं परेशान
प्रणाली ने कहा, शुरुआत में लिंकअप रूमर्स मुझ पर असर डालती थीं, क्योंकि इससे पहले मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था. मैं कहती रहती थी कि ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि यह ठीक है, इन लिंकअप अफवाहों से हर्षद के साथ मेरी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि हमने दो साल तक साथ काम किया. हम एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं. इसलिए यह हमारी दोस्ती को परेशान या प्रभावित नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










