Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ते ही अक्षरा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, प्रणाली राठौड़ के फैंस के लिए खुशखबरी!
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Feb 2024 9:46 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने करीब दो साल तक अक्षरा और अभिमन्यु का रोल प्ले किया था. जब से एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहा है, तब से फैंस उन्हें नये शो में देखने के लिए बेताब है. खबरें है कि वो नये शो में अब नजर आएंगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का फेवरेट शो है. राजन शाही के शो को 15 साल हो गए है और फिर भी ये हर बार टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है. शो ने 400 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए है. हाल ही में चौछा जेनरेशन लीप आया है. शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला से पहले हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इसमें लीड रोल प्ले करते थे. अब दोनों ने शो को अलविदा कह दिया है. फैंस जानकर खुश होंगे अब प्रणाली को नया प्रोजेक्ट मिल गया है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने करीब दो साल तक अक्षरा और अभिमन्यु का रोल प्ले किया था. जब से एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहा है, तब से फैंस उन्हें नये शो में देखने के लिए बेताब है. टेली क्रिएट्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक दावा किया है कि प्रणाली जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. पोस्ट में लिखा है, “सूत्रों के अनुसार, प्रणाली राठौड़ आगामी प्रोजेक्ट में अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी.”
प्रणाली राठौड़ ने कही ये बात!
प्रणाली राठौड़ ने अबतक इस खबर को लेकर कुछ कहा नहीं है. इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है और प्रणाली ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि फैंस इस बात से खुश है कि वो ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही का रोल करिश्मा सावंत ने निभाया था. खबरें थी कि वो नये प्रोजेक्ट में दिखेंगी. टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में करिश्मा सावंत ने बताया कि फिलहाल वो ब्रेक पर है. एक्ट्रेस ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है और अपने ब्रेक टाइम को एजॉय कर रही है.
क्या थी अक्षरा अभिमन्यु की शो छोड़ने की वजह ?
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को शुरू में बिना किसी जेनरेशन लीप के लीड कैरेक्टर में बने रहना था, हालांकि, बजट की प्रॉब्लम और हर्षद चोपड़ा की बढ़ी हुई फीस की डिमांड पूरी करने में असमर्थता के कारण, ऐक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया. हालांकि मेकर्स और अभिनेता के बीच चीजों को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. हर्षद को लीड में दिखाना नामुमकिन था और कोई भी नए अभिमन्यु को आसानी से एक्सेपट नहीं कर पाता. इसलिए मेकर्स ने एक जेनरेशन लीप लेने का फैसला लिया.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी संजय से पूछती है कि वह मसूरी क्यों गया था. संजय उसे जगराज के बारे में उसे नहीं बताता है. मनोज का कहना है कि संजय युवराज को छुड़ाने गए थे. वहीं, अभीरा, रूही को अपने कमरे में देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. रूही कहती है कि अरमान को देर हो रही थी इसलिए वह मदद कर रही थी। अभिरा रूही पर गुस्सा हो जाती है. रूही और अभिरा की बहस शुरू बो जाती है. अभीरा कहती है कि अरमान उसका पति है और इस लिए उसका उसपर अधिकार है. रूही उससे पूछती है कि मनीष ने जो खाना भेजा था, उसे उसने क्यों खाया. इसपर अभीरा कहती है कि मनीष ने सारे परिवार के लिए खाना भेजा था और वो भी इस घर का हिस्सा है. रूही गुस्सा होकर कमरे से चली जाती है. गौरतलब है कि सीरियल में लीप आने के बाद शो में शिवम खजुरिया, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ वासुदेव, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, शेरोन वर्मा, मंथन सेतिया, प्रतीक्षा होनमुखेभी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:शो छोड़ते ही अक्षरा की बहन के मिला बड़ा प्रोजेक्ट,आरोही इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को जान से मारने वाला लौटा शो में फिर से, खतरे में पड़ी अभीरा-अरमान की शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










