Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के बाद अब ये शख्स छोड़ेगा पोद्दार हाउस, दादीसा-विद्या को लगेगा झटका
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Mar 2025 5:08 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि माधव पोद्दार हाउस में अकेला पड़ गया है. इधर दादीसा और विद्या के ताने भी उसके परेशान कर रहे हैं. इसलिए वह शिवानी के पास जाने का फैसला करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हमेशा अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का मनोरंजन किया है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभीरा और अरमान की भूमिका में हैं, जिनकी लव स्टोरी ने कई ट्विस्ट और टर्न लिए. जहां पहले वह एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन किसी कारणवश अलग होना पड़ा. अब फिर से स्टार्स एक दूसरे के करीब आ गए हैं. अरमान को उसकी असली मां शिवानी भी मिल गई. तीनों खुशी खुशी एक चॉल में साथ रह रहे हैं और अपना नया जीवन जी रहे हैं.
माधव कावेरी और विद्या से हो जाएगा परेशान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में हम देखेंगे कि विद्या और दादी सा के लगातार बीच में आने और शिवानी को अरमान की जिंदगी से हटाने के प्लान से माधव तंग आ जाएगा. वह कावेरी की उसे शिवानी से अलग करने की दुष्ट योजना के बारे में भी सोचता है और परेशान हो जाता है. वह अकेलापन महसूस करता है, क्योंकि अब उसके बच्चे अरमान और अभीरा भी पोद्दार हाउस में नहीं रहते हैं.
पोद्दार हाउस छोड़ देगा माधव
माधव अपनी लाइफ से परेशान होकर एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करेगा. वह पोद्दार का घर छोड़ देगा और शिवानी के साथ रहना शुरू कर देगा, जिससे विद्या और दादी सा गुस्से से भर जाएंगी. यह खबर अरमान और अभीरा के लिए बेहद खुशी लाएगी. दोनों अपने माता पिता को साथ देखकर खुश हो जाएंगे और इसे सेलिब्रेट करेंगे.
फाइनेंशियल प्रोब्लम से जूझ रहे हैं अरमान और अभीरा
इधर सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीरा और अरमान फाइनेंशियल प्रोब्लम से जूझ रही है. इसके अलावा चारु भी पोद्दार हाउस आ चुकी है. उससे अभीर सवाल करता है कि उसने क्यों मंडप छोड़ा. हालांकि उसके पास कोई जवाब नहीं होता और वह चुप रहने की सोचती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










