Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी से पहले अभीरा होगी प्रेग्नेंट, दादीसा कहेगी बेशर्म, क्या करेगा अरमान
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Aug 2024 3:06 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा रूही को उसके व्यवहार के लिए डाटेगी. इसके अलावा अरमान अपनी पत्नी संग फैमिली प्लानिंग पर चर्चा करेगा. यही नहीं अभीरा प्रेग्नेंट भी हो जाएगी. जिसके बाद दादीसा उसे खरी-खोटी सुनाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी यूनिक स्टोरी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. मेकर्स ने अभीरा और अरमान की सगाई फंक्शन को दिखाया. जहां ड्रामा तो काफी हुआ, लेकिन आखिर में कपल एक हो गए. रूही के सारे प्लान फेल हुए. अब सीरियल के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा.
रूही अभीरा के पास गुस्से में जाकर कौन से पूछती है सवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा एपिसोड में रूही को अरमान और अभीरा की सगाई देखकर जलन होती है. रूही अभीरा के पास आती है और उससे भजन की सच्चाई बताने के लिए कहती है. जिसके बाद अभीरा झूठ बोलती है कि उसने मंदिर में ये भजन सुना था. रूही गुस्सा हो जाती है क्योंकि उसे लगता है कि अभीरा अक्षरा की तरह व्यवहार करती है और उसे याद आता है कि उसकी वजह से उसकी मां आरोही को कितनी परेशानी हुई थी.
किस कारण की वजह से रूही को डांटती है अभीरा
रूही को अभीरा की किसी बात पर विश्वास नहीं होता है और वह उसे सच बताने के लिए कहती है. अभीरा उसे जवाब देने से इनकार कर देती है और गुस्से में वहां से चली जाती है. अभीरा रूही से कहती है कि वह अब उसके लिए जुनूनी हो रही है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. वह रूही को उसके व्यवहार के लिए डांटती भी है.
अभीरा को किस कारण से दादीसा से सुननी पड़ेगी खरी-खोटी
इधर अभीरा अरमान को जन्माष्ठमी फंक्शन के लिए तैयार होने के लिए कहती है, क्योंकि वह लगातार फैमिली प्लानिंग के बारे में बात कर रहा है और बच्चों के नाम भी सलेक्ट कर रहा है. इन बातों से अभीरा शर्मा जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा शादी से पहले अरमान के बच्चे से प्रेग्नेंट हो जाएगी. जिसके बाद दादीसा उसपर भड़केगी और बेशर्म कहेगी. अब क्या दोनों की शादी टूट जाएगी या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










