Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये होंगे अभीरा-अरमान के बच्चों के नाम, कपल ने शुरू की फैमिली प्लानिंग
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Aug 2024 8:17 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और अरमान क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं. अरमान अपनी होने वाली पत्नी से बच्चों के नाम पर भी चर्चा करता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. जहां अरमान और अभीरा जल्द ही मिस्टर और मिसेज बनने वाले हैं. तमाम ड्रामे और झगड़ों के बाद आखिरकार वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भले ही रूही अरमान और अभीरा को अलग करने की लाख योजनाएं बना रही हो, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अभिमान के लिए सब कुछ अच्छा ही हो रहा है. फिलहाल, पोद्दार परिवार जन्माष्टमी सेलिब्रेशन में बिजी है. सेलिब्रेश को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अभीरा पर है. वह दादीसा को खुश करने के लिए किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती है. इन सबके बीच, अरमान अभीरा के साथ रोमांस करने के लिए कुछ पल चुरा लेता है.
रूही को किस वजह से अभीरा पर हुआ शक
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रीकैप में, हम देखते हैं कि रूही और अभीरा के बीच टकराव होता है. अभीरा की ओर से कृष्ण भजन गाए जाने से रूही को शक होता है कि इसे उसकी मौसी अक्षरा का गाना कैसे पता है. गोयनका इस बात से अनजान हैं कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. जब पूछा गया कि उसने भजन कहां से सीखा, तो अभीरा ने कहा कि उसने इसे किसी मंदिर में सुना था.
अभीरा के साथ फ्यूचर की कौन सी प्लानिंग कर रहा है अरमान
प्रीकैप में आगे, हम देखते हैं कि अरमान और अभीरा रोमांस करने के लिए कुछ पल चुराते हैं. वे घर को फूलों से सजा रहे हैं और अरमान कहते हैं कि भविष्य में वे अपने बच्चों के लिए झूले सजाएंगे. अरमान ने पहले ही फैमिली प्लानिंग शुरू कर दी है. हालांकि अभीरा अरमान के पहले से ही बच्चों के बारे में बात करने से थोड़ी उलझन में है, लेकिन वह कहता है कि शादी से पहले उन्हें अपने फ्यूचर के बारे में सब कुछ डिस्कस कर लेना चाहिए.
अभीरा और अरमान के बच्चों के क्या होंगे नाम
अरमान ने मजाकिया अंदाज में अभीरा को ‘चुन्नू मुन्नू की मां’ भी कहा और अपनी बांहों में खींच लिया. वह उससे इस बारे में सोचने के लिए कहता है और दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अन्य क्लिप में अरमान और अभीरा को रोमांटिक होते दिखाया गया है. ये खूबसूरत सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










