Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कभी मां नहीं बन पाएगी अभीरा, अरमान के संगीत सेरेमनी को इस तरह खराब करेगी रूही
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से रूही, अरमान और अभीरा की खुशियां बर्बाद करने की कोशिश करेगी. रूही एक बड़ा चाल चलेगी और उसमें सारे फैमिली मेंबर्स फंस जाएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे लंबे समय से चला आ रहा है. शो में अबतक कई स्टार्स बदल गए है और तीन लीप भी आ चुका है. इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की जिंदगी में रूही नयी दिक्कतें लाने से पीछे नहीं हटती. अभीरा और अरमान की शादी होने वाली है, लेकिन इस बीच एक बड़ा खुलासा होता है. दादी सा और पूरे परिवार के सामने राज खुलता है कि मनीष, अभीरा के परनानू है. रूही इस सच्चाई से हैरान हो जाती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की शादी से पहले संगीत का फंक्शन मनाया जाएगा. पोद्दार फैमिली संगीत का जश्न एक ढाबे पर सेलिब्रेट करने का सोचता है. संगीत की तैयारी होगी और इस बीच रूही इसमें फिर से खलल डालेगी. रूही एक छोटी सी आग लगा देगी जिससे सब कुछ खराब हो जाएगा.
क्या अभीरा कभी नहीं बन पाएगी मां
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की अरमान और अभीरा के संगती समारोह में अभीरा बेहोश होकर गिर जाएगी. सारे परिवार वाले काफी परेशान हो जाएंगे. डॉक्टर को बुलाया जाएगा, जिसमें पचा चलेगा कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती. ये जानकर दादी सा सहित सारे घर वालों के होश उड़ जाएंगे.
क्या रूही ने की अभीरा के रिपोर्ट से फेरबदल
एक बार फिर रूही विलेन बनती दिखेगी. रूही के दिल में अरमान है और वो नहीं चाहती कि अभीरा और उसकी शादी हो. इसके लिए वो हर कोशिश कर रही है कि दोनों अलग हो जाए. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बेहोश होने के बाद अभीरा की रिपोर्ट को रूही बदल देगी और उसके मां नहीं बनने वाला रिपोर्ट रख देगी. क्या अभीरा कभी जान पाएगी इसके पीछे रूही का हाथ है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









