Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद अक्षरा की इच्छा पूरी करेगी अभीरा, अपने रूममेट की इस हरकत को देखकर होगी शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा जयपुर में लॉ की एडवांस पढ़ाई करने के लिए चली गई. जब अभीर ने उससे इस बारे में सवाल किया, तो उसने कहा कि वह मां अक्षरा को गर्व महसूस करवाना चाहती है. इसके अलावा मायरा अपने माता-पिता की शादी करवाना चाहती है. इधर जैसे ही अभीरा हॉस्ट में पहुंचती है. आलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ होती है. इससे वह शॉक्ड हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि अभीरा ने जयपुर में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया है, जिससे अभीर शॉक्ड हो जाता है. हालांकि अभीरा कहती है कि वह अपने करियर को नेक्सट लेवल पर लेकर जाना चाहती है और अपनी मां अक्षरा को उस पर गर्व महसूस कराना चाहती है. उसने यह भी कहा कि मायरा के फ्यूचर के लिए उसे और मेहनत करनी ही होगी.

अभीरा-अरमान की शादी करवाना चाहती है मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में अभीरा पोद्दार परिवार से विदा लेती है. वह अरमान को गले लगाना चाहती है, लेकिन उसे अजीब लगता है. इधर अरमान अपनी एक्स वाइफ के लिए एक गिफ्ट लेकर आता है और उसे जयपुर पहुंचकर खोलने के लिए कहता है. इधर मायरा टेंशन में आ गई कि उसके माता-पिता गले क्यों नहीं मिले. मायरा ने दादीसा और विद्या के सामने दोनों की शादी करवाने की इच्छा जाहिर की. कियारा ने दोनों को करीब लाने के लिए एक प्लान भी बताया. जिससे मायरा खुश हो गई और उन्हें एक करने का सोचा.

अपने रूममेट की इस हरकत को देखकर शॉक्ड हुई अभीरा

सीरियल के आने वाले एपिसोड में, दर्शक एक मजेदार पल देखेंगे, जब अरमान और अभीरा की कॉलेज में रैगिंग होगी. हालांकि इसमें वह दोनों करीब आ जाएंगे. इसी बीच अभीरा अपने हॉस्टल के कमरे में पहुंचती है. जहां आलिया को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर हैरान रह जाएगी. आलिया बेफिक्र होकर पूछती है कि क्या उसने दरवाजे पर लगे साइनबोर्ड पर ध्यान नहीं दिया. आलिया, बाद में अभीरा को हॉस्टल के नियम-कायदे समझाने लगी. बातचीत तब पर्सनल हो गई जब आलिया ने अभीरा से पूछा कि क्या वह शादीशुदा है और अभिरा ने जवाब दिया कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: फरहाना, नेहल और मालती की चाल से घर में आएगा नया तूफान, कई सदस्यों के ऊपर गिरेगी बिजली

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola