Bigg Boss 19: फरहाना, नेहल और मालती की चाल से घर में आएगा नया तूफान, कई सदस्यों के ऊपर गिरेगी बिजली

Updated at : 08 Oct 2025 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

नेहल, फरहाना और मालती के बीच पक रही है खिचड़ी, फोटो - इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में सेकंड वाइल्ड कार्ड एंट्री से भूचाल आ गया है. मालती चहर के आते ही घर के सदस्यों में अनबन होने लगी है. इसके अलावा मालती, फरहाना और नेहल के साथ मिलकर किसी नए तूफान की प्लानिंग कर रही है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का आने वाला एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. सेकंड वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर के लोगों के बीच गॉसिप शुरू हो गई है. घर में नेहल और फरहाना को चालबाज और झगड़ालू देखा गया था, हालांकि अब मालती ने भी दोनों को जॉइन कर लिया है. मालती शो के पहले से ही नेहल की दोस्त थी और फरहाना नेहल की दोस्त है, जिस वजह से तीनों के बीच अब बॉन्डिंग दिखने लगी है. हाल ही में शो का नया प्रोमो आया, जिसमें तीनों मिलकर घर के कुछ सदस्यों पर निशाना बनाने लगे है. साथ ही बाकी ग्रुप की बुराई करते दिख रहे है. 

घर में बना एक नया ट्रैंगल

मालती ने नेहल और फरहाना से कहा, ‘भाई, मैं बोर हो जाऊंगी दो महीने में ऐसे ग्रुप देख-देख कर. ये सेट हो रखे है.’ इसपर फरहाना ने कहा कि ‘एक काम करते है, हम तीनों एक नया ग्रुप बनाते है. पूरे घर की बैंड बजा देंगे.’ तो मालती बोलती है कि ‘हम तीनों में से एक ही काफी है झगड़ा करने के लिए.’ अब नेहल ने मालती के जवाब पर हामी भरते हुए कहा, ‘एक्जेक्टली, हम तीनों ओपिनियन बनाने वाले है.’ 

फरहाना ने की प्लानिंग

इसके बाद फरहाना प्लानिंग करते हुए बोलती है, ‘हमारा यूएसपी क्या रहेगा? वो क्या चीज होगी, जो हम तीनों एक साथ लेकर आयेंगे.’ तीनों को साथ देखकर अमाल ने सबके सामने कहा, ‘वो देखो नया बरमूडा ट्रैंगल.’ वीडियो में इन तीनों की इस प्लानिंग से यह साफ है कि घर में अब बड़ा तूफान आने वाला है, जिसकी चपेट में पूरा घर होने वाला है. मालती के आते ही घर के सदस्यों में बदलाव देखने को मिले है. जहां शहबाज और जीशान की मालती से अच्छी बन रही है, वहीं तान्या मित्तल से मालती का छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: Trending Movies on Netflix: हंसी के ठहाके हो या जंगल के रहस्य, दर्शकों के बीच नेटफ्लिक्स पर बवाल मचा रहे ये ट्रेंडिंग फिल्म्स, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week 9-10 October 2025: ओटीटी प्लेटफार्म पर इस हफ्ते लगेगा मेला, त्योहारों में अपने वीकेंड को इन शानदार फिल्मों से बनाएं खास

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola