Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: अभीरा-अरमान के शो में आएगा 15 साल का लीप, हिलाकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2025 6:34 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड फोटो- ट्विटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के हाल ही के एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं, जिसमें अभीरा जेल में संघर्ष करती दिखाई देगी. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है, जो अपने पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और इमोशनल कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. पिछले कुछ वर्षों में, इस डेली सोप ने कई पीढ़ियों के उतार-चढ़ाव देखे. हिना खान और करण मेहरा के दौर से लेकर आज के मुख्य किरदार समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित तक, यह शो टाइम जंप के लिए जाना जाता है. हाल ही में सात साल का लीप आया था. अब, खबरों की मानें तो निर्माता एक और लीप की तैयारी कर रहे हैं, जो कहानी का रुख पूरी तरह से बदल सकता है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 15 साल का लीप आएगा?

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ आने वाले महीनों में 15 साल का बड़ा लीप लेने वाला है. जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी. माना जा रहा है कि कई नए स्टार्स की एंट्री भी होगी. हालांकि निर्माताओं या कलाकारों की ओर से अभी तक इसकी कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरो पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप की खबरों पर क्या बोले नेटिजन्स

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाली खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिसपांस मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, “भाई इससे अच्छा बंद कर दो, कब तक एक ही कहानी चलाओगे?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कितनी अच्छी कहानी चल रही है, लेकिन अभीरा को जेल में डाल दिया. तो फिर न ही चलाओ.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब थोड़े ही दिनों बाद अगला अध्याय जुड़ेगा. बस करो, अभिमान को एक करो फिर लीप लेना.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है की लेटेस्ट कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ताजा एपिसोड में, दर्शक अभीरा को जेल में देखते हैं. जेल की वजह से उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उसे अपनी बेटी मायरा की भी याद आ रही है. अरमान भी पूरी तरह से सदमें में आ गया है. उसे लगता है कि उसकी वजह से ही अभीरा जेल में है. इधर गीतांजलि अपने पति को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए मेहमान की हुई एंट्री, असित कुमार मोदी ने दया भाभी की वापस की कामना की

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola