रिमांड होम के बाहर रो-रोकर बुरा हुआ अभीरा का हाल, अब अरमान लड़ेगा केस

Published by :Anushka Singh
Published at :20 Apr 2026 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- यूट्यूब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा अपनी बेटी मायरा को जेल से बाहर नहीं ला पा रही है, जिससे वह बहुत दुखी है. इस बीच अरमान को अपनी गलती का पता चलेगा और उसे बहुत पछतावा होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है. अभिरा और अरमान की बेटी मायरा पर मेहर का खून का इल्जाम लगा है और वह पुलिस की निगरानी में है. अभिरा को लग रहा है कि वह एक अच्छी मा नहीं है क्योंकि वह अपनी बेटी को बचा नहीं पा रही. इसी दुख में वह पूरी रात जेल के बाहर ही बैठी रहती है वहां उसे एक बाबा मिलते हैं जो उसे कहानी सुनाकर हिम्मत देते हैं. फिर मुक्ति आकर उसे समझाती है कि उसे घर चलना चाहिए ताकि वह आगे की लड़ाई लड़ सके.

आर्यन ने दिया जवाब

परिवार के लोग मंदिर में पूजा करने जाते हैं, जहां दिशा की बुआ फालतू की बातें करके तमाशा करती हैं. तब आर्यन चुप नहीं रहता और वह अपनी मां और सास को गहने देकर बुआ का मुंह बंद कर देता है.

अभिरा ने अरमान से मांगी मदद

जब अभिरा को लगता है कि वह अब कुछ नहीं कर पाएगी तो वह अरमान के पास जाकर रोने लगती है. वह केस के सारे कागज अरमान को दे देती है और कहती है कि अब तुम ही मेरी बेटी को बचाओ अरमान वह कागज ले लेता है और केस लड़ने को तैयार हो जाता है.

बेटी की बातें सुनकर हैरान हुआ अरमान

अरमान जब जेल पहुंचता है, तो वह छुपकर अपनी बेटी मायरा की बातें सुन लेता है. मायरा अपनी सहेली से कह रही थी कि मुझे अपनी मम्मी से कोई नाराजगी नहीं है क्योंकि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया, पर पापा ने तो मुझे एक पल में गलत समझ लिया. अपनी बेटी के मुंह से यह बात सुनकर अरमान को बहुत बड़ा झटका लगता है.

दादी सा की डांट

अंत में दादी सा अरमान को बहुत समझाती और डांटती हैं. वह कहती हैं कि अगर तुम यह केस लड़ोगे, तो तुम अपनी पत्नी अभिरा की ममता को हरा दोगे. वह अरमान को याद दिलाती हैं कि वह हमेशा जल्दबाजी में गलत फैसला लेता है और बाद में उसे रोना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola