Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: एक दूसरे के करीब आ रहे हैं अभीरा और अरमान, जल्द ही शुरू होगी लवस्टोरी
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Mar 2024 3:08 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में हम देखेंगे कि अभीरा और अरमान धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है. टीआरपी चार्ट पर इसे शानदार रेटिंग मिलती है. अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी सीरियल की होती है. शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला फिलहाल लीड हैं. शहजादा ने अरमान का किरदार निभाया है और समृद्धि ने अभीरा का किरदार निभाया है. बैकस्टोरी यह है कि अक्षरा ने दोनों की शादी एक-दूसरे से करा दी. हालांकि वे प्यार नहीं करते हैं. अपने करियर के चक्कर में अभीरा केवल पोद्दार हाउस में रह रही है. हालांकि अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है और दोनों समय के साथ अच्छे दोस्त बन गए हैं. आने वाले एपिसोड में कपल के बीच रोमांटिक लवस्टोरी देखने को मिलेगी.
रूही की देखभाल करते हैं अभीरा-अरमान
हालिया एपिसोड में हमने अरमान को अपने भाई रोहित के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए देखा. रूही को अब रोहित की विधवा घोषित कर दिया गया है. वह लापता हो गया और अबतक वापस नहीं लौटा. पोद्दार परिवार अब उन्हें मृत मान चुका है. एपिसोड में, हम देखते हैं कि दादीसा रूही का सिन्दूर मिटा देती है. इससे रूही बेहद टूट जाती है. अभीरा और अरमान रूही की देखभाल करते हैं और उसे सुलाते हैं. फिर हम अरमान अपने बचपन का वीडियो देखता है और अपने भाई के साथ अच्छी यादों को याद करते है. अभीरा उसके साथ है और उसे इससे निपटने में मदद कर रही है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूल मानव संग शादी रचाएगी रूही, अभीरा बनेगी परफेक्ट बहू
एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं अरमान-अभीरा
वीडियो देखते समय, वह अभीरा के कंधे पर सो जाता है. वे हाथ पकड़े हुए हैं और एक दूसरे में खो गए हैं. अभीरा भी उसके सिर पर अपना सिर रखती है और रोती हुई दिखाई देती है. दोनों एक दूसरे के साथ को काफी अच्छा फील करते हैं. अभीरा ने न तो अरमान को जगाया और न ही उसे दूर खिसकाया. खैर, अरमान और अभीरा निश्चित रूप से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा, तो प्यार का इजहार ज्यादा दूर नहीं हैय अभीरा ने पोद्दार परिवार के सदस्यों के दिलों में भी आसानी से अपने लिए जगह बना ली है, जिसमें कठोर दादीसा भी शामिल है.
रोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापसी को लेकर क्या कहा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की भूमिका निभाने वाले शिवम खजुरिया बीते कई एपिसोड से गायब है. फैंस परेशान हैं कि वह वापस आएंगे या नहीं. अब शिवम ने बॉलीवुडलाइफ से वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं जल्दी आने वाला हूं. जैसा भी आऊंगा लेकिन बहुत अच्छा ट्रैक आने वाला है. पोद्दार्स ने शो में रोहित की मौत को स्वीकार कर लिया है. लेकिन टीवी शो में जब आप मौत को स्वीकार कर लेते हैं तभी ट्विस्ट आता है.” अब, जब उन्होंने मौत को स्वीकार कर लिया है, तो जल्द ही ट्विस्ट आएगा. रोहित मस्ती, ड्रामा और तीव्रता के साथ वापस आएगा. तीव्रता भी आएगी और बहुत बड़ा झटका लगेगा.”
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूलकर रूही थामेगी मानव का हाथ! इस शख्स ने रिवील की आगे की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










