Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान का कॉलेज रोमांस शुरू, दोनों ने किया फर्स्ट किस
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Oct 2025 2:02 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है लेटेस्ट एपिसोड
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान और अभीरा का कॉलेज रोमांस शुरू हो गया है. दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और कई बातें करते हैं. इधर लोगों के कहने में पर वे एक दूसरे को किस भी करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अरमान जैसे ही हॉस्टल में एंट्री करता है. रिहान और प्रियांशु नाम के लड़के उसकी रैगिंग करने की कोशिश करते हैं. वह उसे पुशअप लगाने के लिए कहते हैं. अरमान अपना चैलेंज कम्पलीट करने ही वाला होता है, कि अभीरा वहां आ जाती है. हालांकि लड़कों को आधे कपड़े में देखकर वह वहां से भाग जाती है.
काजल और विद्या इस वजह से है परेशान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अगले सीन में काजल और विद्या यह सुनकर हैरान रह जाती हैं कि अरमान ने भी अभीरा के कॉलेज में एडमिशन लिया है. हालांकि मायरा तुरंत कहती है कि उसे उम्मीद है कि नया चैप्टर दोनों के बीच प्यार ला सकता है.
लव टेस्ट के लिए खुद को तैयार करता है अरमान
इधर अरमान, अभीरा से अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए कहता है. जिसपर वह कहती है कि उन्हें पहले ही कई मौके मिल चुके हैं. वह एक नई शुरुआत करने के लिए कहती हैं. जिससे अरमान मान जाता है और खुद को “लव टेस्ट” के लिए तैयार बताता है. वह कहता है कि चाहे वह सफल हो या असफल, वह खुश रहेगा कि उसने कोशिश तो की ना.
अरमान-अभीरा का क्यूट रोमांस हुआ शुरू
अरमान अभीरा को अपना नाम बताता है और उससे भी पूछता है, लेकिन अभीरा कहती है कि वह पता कर लें. जिसके बाद वह अभीरा को “ओह शर्मा जी” कहकर बुलाता है. वह तुरंत शर्मा जाती है. वह उसे “चीज की फैक्टरी” कहती है और चली जाती है.
अभीरा और अरमान ने किया किस
सीरियल के अगेल एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि हॉस्टल के छात्र मजाकिया अंदाज में अभीरा और अरमान को किस करने के लिए उकसाते हैं. जैसे ही अभीरा अरमान के गाल पर किस करने के लिए झुकती है, पूरा ग्रुप जोर से चिल्लाने लगता है. दोनों ने फर्स्ट किस किया. बाद में, अरमान को रूममेट्स चिढ़ाते हैं और कहते हैं कि जब वह किस कर रहे थे, तो उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही थी.
यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: समर के कातिल सोनू का पिता है प्रकाश? इस नयी एंट्री से मचेगा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










