Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की होगी फिर से शो में एंट्री, मेहंदी फंक्शन से गायब हो जाएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान अपने दिल की बात अभीरा से कहेगा. दूसरी तरफ गोयनका हाउस में हर कोई अभीरा को खोजता है, लेकिन वह किसी को नहीं मिलती. कावेरी काफी परेशान हो जाती है और उसे समझ नहीं आता कि वह क्या करें.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स नया ड्रामा लेकर आए है. अरमान की सगाई गीतांजलि से हो गई है और अभीरा, अंशुमन से शादी के लिए मान गई है. हालांकि अरमान, अभीरा को अभी तक नहीं भूला है और उसकी शादी की समारोहों में इवेंट मैनेजर के रूप में शामिल हो जाता है. सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब गीतांजलि और मायरा भी वहां पहुंच जाते हैं. गीतांजलि, जब मायरा और अभीरा- पोद्दार परिवार के साथ देखती है तो उसे बहुत गुस्सा आ जाता है.
अभीर की फिर से होगी एंट्री
डांस परफॉर्मेंस के दौरान एक चौंकाने वाली घटना होती है. एक झूमर लगभग मायरा पर गिर जाता है, लेकिन गीतांजलि और अभीरा उसे सही वक्त पर बचा लेते हैं. इस घटना से हर कोई काफी डर जाता है. गीतांजलि, अभीरा को डांटती है और उससे कहती है कि मायरा उसकी बेटी है. इस घटना के बाद परिवार वाले फैसला लेते हैं कि शादी के दूसरे फंक्शन के लिए वह कोई सेफ जगह देखेंगे. तभी अभीर एक ग्रैंड एंट्री लेता है और कहता है कि अभीरा की शादी के लिए गोयनका हाउस से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
अभीरा से अपने दिल की बात कहेगा अरमान
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान शराब के नशे में अपनी दिल की बात अभीरा से कहता है. वह अभीरा के ऑटो रिक्शा को रोकता है और अरमान उसके ऑटो को रोकता है और उससे दिल की बात कहता है. दूसरी तरफ गोयनका हाउस में मेहंदी फंक्शन की तैयारी हो रही है. हर कोई तैयार होता है, लेकिन अभीरा कहीं नहीं होती. कावेरी को डर लगता है कि सेरेमनी से पहले कोई उससे अभीरा के बारे में ना पूछ ले. तभी गीतांजलि आती है और उसे पता चलता है कि अरमान भी गायब है. तान्या पूछती है कि अरमान और अभीरा साथ तो नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










