जोया अख्तर ने विदेश से बुलाया, पासपोर्ट जमा कराया, फिर आखिरी समय में निक्की वालिया का क्यों काटा पत्ता?

Updated:
विज्ञापन

निकी वालिया और शेफाली शाह, फोटो - इंस्टाग्राम

साल 2015 में आई 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नीलम मेहरा का किरदार पहले निक्की वालिया को मिलने वाला था. लेकिन, शूटिंग से ठीक पहले उन्हें हटा दिया गया. जानिए इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह.

विज्ञापन

साल 2015 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी 'नीलम मेहरा' का किरदार शेफाली शाह ने निभाया था. उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस किरदार के लिए सबसे पहले निक्की वालिया का नाम तय किया गया था. बुजजूका प्राइम के साथ इंटरव्यू में निक्की ने बताया कि फिल्म से जुड़ी कई तैयारियां पूरी होने के बाद भी आखिरी समय पर उन्हें इस रोल से हटा दिया गया.

यूके से भारत बुलाया गया था

निक्की वालिया ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात काफी आगे बढ़ चुकी थी. जोया अख्तर ने उन्हें मीटिंग और सीन की तैयारी के लिए खास तौर पर यूके से भारत बुलाया था. भारत आने के बाद उन्होंने फिल्म की टीम के साथ ऑडिशन और कई सीन की प्रैक्टिस की. निक्की के मुताबिक, उस समय ऐसा लग रहा था कि उनका रोल लगभग तय हो चुका था.

View on Instagram

पासपोर्ट तक जमा करवा दिया गया था

फिल्म की शूटिंग एक बड़े क्रूज पर होनी थी. निक्की ने बताया कि शूटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी थी और प्रोडक्शन टीम ने उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया था. करीब 2 से 3 महीने की शूटिंग की तारीखें भी तय हो गई थीं. निक्की वापस यूके जाने वाली थीं, जहां उन्हें अपने परिवार और बच्चों को बताना था कि वह कुछ महीनों तक क्रूज पर शूटिंग करेंगी.

शूटिंग से एक दिन पहले आया फोन

निक्की ने बताया कि लंदन रवाना होने से ठीक एक दिन पहले उन्हें जोया अख्तर का फोन आया. जोया ने उन्हें बताया कि कुछ अंदरूनी फैसलों की वजह से टीम अब उनके साथ आगे काम नहीं कर पाएगी. निक्की के लिए यह खबर काफी चौंकाने वाली थी, क्योंकि तब तक उन्हें लग रहा था कि फिल्म में उनका काम लगभग पक्का हो चुका है.

View on Instagram

आखिर शेफाली शाह को क्यों मिला रोल?

निक्की के मुताबिक, उन्हें हटाने का फैसला किसी निजी वजह से नहीं, बल्कि किरदार की जरूरत को देखते हुए लिया गया था. उनका मानना है कि उनकी स्क्रीन पर्सनैलिटी काफी मजबूत है. वहीं, फिल्म में नीलम मेहरा का किरदार एक ऐसी महिला का था, जो भावुक और अंदर से परेशान नजर आती है. निक्की को लगता है कि इस किरदार के लिए शेफाली शाह ज्यादा सही लगीं और इसी वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म में शामिल किया.

मौका हाथ से निकलने का हुआ था दुख

इतना बड़ा मौका हाथ से निकलने पर निक्की वालिया को काफी दुख हुआ था. उन्होंने बताया कि आज भी फिल्म देखते समय उन्हें लगता है कि काश वह इसका हिस्सा होतीं. हालांकि, वह जोया अख्तर या फिल्म के निर्माताओं से नाराज नहीं हैं. निक्की का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में आखिरी समय पर फैसले बदलना कोई नई बात नहीं है और आखिर में वही होता है जो किस्मत में लिखा होता है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: तेज प्रताप यादव ने काजल राघवानी से कहा- 'मुझे नहीं पसंद भोजपुरी गाने'

ये भी पढ़ें: Naagin Franchise: क्या 11 साल बाद बड़े पर्दे पर होगी नागिन की एंट्री? एकता कपूर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola