कौन हैं जनाई भोसले? आशा भोसले की पोती इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

Updated at : 12 Apr 2026 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
Who Is Zanai Bhosle

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम

Who Is Zanai Bhosle: दिग्गज सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले हैं और जल्द फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. वह म्यूजिक में भी काम कर चुकी हैं और कई गानों में गा चुकी हैं.

विज्ञापन

Who Is Zanai Bhosle: दिग्गज सिंगर आशा भोसले की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें सामने आई. इन खबरों के बीच उनकी पोती जनाई भोसले ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की. जनाई ने बताया कि उनकी दादी को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह अपनी दादी के काफी करीब हैं और उनके साथ कई पब्लिक इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं. आइए आपको जनाई के बारे में बताते हैं.

जानें आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के बारे में

जनाई भोसले, आनंद भोसले और अनुजा भोसले की बेटी हैं. उनका एक भाई भी है, जिसका नाम रंजाई भोसले है. 16 जनवरी 2002 को जन्मी जनाई अब 24 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने स्विट्जरलैंड के इंस्टीट्यूट ले रोजे से पढ़ाई की है. जनाई जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले वह म्यूजिक में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने “केहंदी है” और “सइयां बिना” जैसे गानों में अपनी आवाज दी है.

फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ से करेंगी डेब्यू

आशा भोसले ने खुद सोशल मीडिया पर जनाई के एक्टिंग डेब्यू की घोषणा की थी. वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में जनाई रानी सईबाई भोसले का किरदार निभाएंगी. आशा भोसले ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि वह अपनी प्यारी पोती को सिनेमा में कदम रखते देख बेहद खुश हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनाई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाएंगी और उन्हें व फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं थी.

अफवाहों पर भी दी सफाई

पिछले साल जनाई का नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा गया था. दोनों की एक तस्वीर वायरल होने के बाद डेटिंग की अफवाहें फैली थीं, लेकिन बाद में दोनों ने इन खबरों को खारिज करते हुए एक-दूसरे को भाई-बहन बताया.

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle: क्यों अस्पताल में एडमिट हुईं दिग्गज गायिका आशा भोसले? पोती ने दी जानकारी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola