TMKOC के ‘मेहता साहब’ की असली पत्नी हैं सुपरवुमन… कमाई, किताबें और करियर में अंजली भाभी से कहीं आगे

TMKOC Shailesh Lodha Real Life Wife
TMKOC के मेहता साहब यानी शैलेश लोढ़ा की रियल वाइफ स्वाति लोढ़ा एक सफल लेखिका, कोच और बिजनेसवुमन हैं. जानिए उनकी कमाई, करियर और बेटी के साथ उनके खास रिश्ते की कहानी.
TMKOC: टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘मेहता साहब’ का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक कवि, लेखक और कॉमेडियन भी हैं. हालांकि, इंडस्ट्री में उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चित है, उतनी ही कम चर्चा होती है उनकी पर्सनल लाइफ की.
कई लोगों को आज भी यह भ्रम है कि उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी नेहा मेहता ही उनकी असली पत्नी हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. शैलेश लोढ़ा की रियल लाइफ वाइफ का नाम है स्वाति लोढ़ा. आज हम इन्हीं के बारे में विस्तार से बताते हैं.
कौन है ‘मेहता साहब’ उर्फ शैलेश लोढ़ा की रियल लाइफ वाइफ?
स्वाति एक मैनेजमेंट राइटर, कोच, स्पीकर और बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने ‘लाइफलेमोनेड’ और ‘ULTA स्कूल’ जैसे संस्थानों की नींव रखी है, जो बच्चों और पैरेंट्स के लिए कोचिंग और ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म्स हैं.
स्वाति एक पीएचडी होल्डर हैं और मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट (MET) की डायरेक्टर भी हैं. उन्होंने कई बेस्टसेलिंग किताबें लिखी हैं जिनमें “गेट सेट गो”, “डोंट रेज योर किड्स”, “रेज योरसेल्फ” और “54 रीजन व्हाई पैरेंट्स सक” शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा के साथ मिलकर उन्होंने यह आखिरी किताब को-राइट भी की थी. स्वरा भी लेखन में रुचि रखती हैं और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.
टैलेंटेड हैं शैलेश और स्वाति की जोड़ी
शैलेश और स्वाति दोनों ही टैलेंटेड हैं और अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं. जहां शैलेश ने मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाया है, वहीं स्वाति ने शिक्षा और मोटिवेशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. इनकी लाइफस्टोरी इस बात का सबूत है कि असली जोड़ी वह होती है जो एक-दूसरे को आगे बढ़ने का मौका देती है और साथ मिलकर ऊंचाइयों को छूती है.
यह भी पढ़े: Coolie में रजनीकांत संग काम करने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










