यूट्यूबर Devraj Patel की मौत के बाद वायरल हो रहा आखिरी पोस्ट, वीडियो में फैंस को पहले ही कह दिया था 'बॉय'

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2023 3:22 PM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पॉपुलर यूट्यूबर देवराज पटेल ने 22 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. उनकी मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Dil Se Bura Lagta Hai YouTuber Devraj Patel: छत्तीसगढ़ के पॉपुलर कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज पटेल के फैंस के लिए बुरी खबर है. देवराज की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. ‘दिल से बुरा लगता है’ के नाम से पॉपुलर हुए देवराज की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी. उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. अगर आप उनके बारे में नहीं जानते है तो चलिए आपको बताते है.

देवराज पटेल की सड़क हादस में हुई मौत

देवराज पटेल ने 22 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 बजे जब हादसा हुआ तब देवराज पिछली सीट पर बैठे थे. एक अधिकारी ने कहा, वह एक वीडियो फिल्माने के बाद नवा रायपुर से लौट रहे थे. उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी और उसके बाद उनकी मौत हो गई.

कौन है देवराज पटेल?

देवराज पटेल महासमुंद के दाब पाली गांव के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार दाब पाली गांव में रहता है. पिता पेशे से किसान हैं. उनके एक और भाई है, जिसका नाम हेमंत पटेल हैं. रायपुर में वे कमेडी से जुड़े वीडियो बनाने के सिलसिले में रहते थे. यूट्यूब पर देवराज काफी फनी वीडियो बनाते थे. यूट्यूब पर उनके 446k फॉलोअर्स है और हर वीडियो पर खूब सारे लाइक्स है. अबतक उन्होंने 108 वीडियोज यूट्यूब पर पोस्ट किए थे. उन्होंने कॉमेडियन भुवन बाम के साथ ढिंढोरा में काम किया था. पढ़ाई की बात करें तो वो ग्रेजुएशन कर रहे थे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट की बाहों में दम तोड़ेगी सई! खत्म हो जाएगी दोनों की कहानी, आएगा नया मोड़

देवराज पटेल का आखिरी वीडियो

देवराज पटेल ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. ये उनका आखिरी वीडियो बन गया. वीडियो में वो कहते है, हैलो दोस्तों, भगवान ने मेरा शक्ल ऐसा बनाया है कि लोगों को समझ नहीं आता कि मुझे क्यूट बोले या क्यूटिया. जिसके बाद वो सबको बॉय कहते है. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर दुख व्यक्त कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, बॉय बोलकर हमेशा के लिए चला गया.

https://www.instagram.com/p/Ct8fXhiLgQN/

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola