Sunil Grover: जब 3 दिन में ही शो से बाहर कर दिया गया था सुनील ग्रोवर को, कॉमेडियन ने बताया वो पूरा किस्सा

सुनील ग्रोवर आज कई वेब सीरीज में नजर आ रहे है. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में एक इंटरव्यू में बात की. उन्होंने अपने बुरे दौर को याद किया.
Sunil Grover: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को फैंस आज भी डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के नाम से याद रखे हुए है. हर बार सुनील ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया है. अक्सर वो सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है. आज कॉमेडियन किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने काफी परेशानी देखी है.
सुनील ग्रोवर आज कई वेब सीरीज में नजर आ रहे है. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में एक इंटरव्यू में बात की. एक्टर ने बताया, एक शो था जिसमें मुझे 3 दिनों के अन्दर ही रिप्लेस कर दिया गया था और उन्होंने मुझे बताया तक नहीं. मुझे किसी और के जरिए पता चला.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आगे बताया इससे निकलने में उन्हें एक महीने का समय लगा. उन्होंने कहा कि वो वापस जाकर उन लोगों के साथ दोबारा काम नहीं कर सकते. एक्टर बताते है, मुझे नहीं पता कि किस तरह की जिद ने मुझे फिर से कोशिश करने के लिए प्रेरित किया. बता दें कि वो कपिल शर्मा शो में अहम रोल निभाते थे.
Also Read: कृष्णा अभिषेक-चंदन प्रभाकर ने क्यों छोड़ा कपिल शो? कॉमेडी किंग ने तोड़ी चुप्पी,बोले- सुनील ग्रोवर को छोड़कर…
बता दें कि, सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा के साथ फ्लाइट में लड़ाई के बाद 2017 में उन्होंने कपिल का शो छोड़ दिया था. हालांकि दोनों के बीच रिश्ते सुधरे हैं लेकिन उन्होंने शो में वापसी नहीं की है. फिलहाल कॉमेडियन वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे में दिखेंगे, जो जी5 पर 31 मार्च को स्ट्रीम होगी. पिछली बार वो फिल्म गुडबाय में दिखे थे. इसमें अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना, पावेल गुलाटी, एली अवराम जैसे स्टार्स थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










