Wheel of Fortune में कीकू शारदा के ऑन-स्क्रीन किरदारों पर पत्नी प्रियंका ने दिया मजेदार जवाब, सुनकर हंसी रुकेगी नहीं

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :18 Mar 2026 7:19 PM
विज्ञापन
Kiku Sharda with wife

किकू शारदा अपनी पत्नी के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel of Fortune शो में कीकू शारदा के साथ हुआ मजेदार किस्सा, जिसमें उनकी पत्नी प्रियंका के जवाब ने सभी को हंसा दिया. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Wheel of Fortune show: एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा अपने ऑन-स्क्रीन महिला किरदारों के लिए खूब पसंद किए जाते हैं. हाल ही में टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून ’ में उनके साथ एक मजेदार मोमेंट हुआ, जिसने पूरी ऑडियंस को हंसा दिया. इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका ने भी ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सब ठहाके लगाने लगे. आइए बताते हैं ऐसा क्या हुआ.

अक्षय कुमार ने ली मजेदार चुटकी

शो के दौरान होस्ट अक्षय कुमार ने कीकू शारदा को मजाक में छेड़ा. उन्होंने कहा कि कीकू को असल जिंदगी से ज्यादा ऑन-स्क्रीन “चाची, मामी, मौसी और दादी” के किरदारों में देखा जाता है. इसके बाद अक्षय ने उनकी पत्नी प्रियंका से पूछा कि उन्हें अपने पति को ऐसे किरदारों में देखना कैसा लगता है.

पत्नी प्रियंका का मजेदार जवाब

प्रियंका ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “सर, मुझे रिश्तेदारों की कमी कभी महसूस नहीं होती. मुझे परेशान करने वाली चाची चाहिए, नागिन जैसी ननद चाहिए…”

हंसी का सिलसिला यहीं नहीं रुका

अक्षय कुमार ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, “तो ये सब तो यहीं हैं.” इसके बाद उन्होंने कपल से पूछा कि घर में ‘पत्नी’ का किरदार कौन निभाता है. इस पर प्रियंका ने हंसते हुए कहा, “पता नहीं सर, बहुत कन्फ्यूजन रहता है.” इस जवाब ने पूरे सेट पर हंसी का माहौल बना दिया.

कीकू शारदा के मशहूर किरदार

‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शो में कीकू शारदा ने कई यादगार महिला किरदार निभाए हैं. इनमें पलक, बंपर और संतोष जैसे किरदार शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है.

कीकू शारदा अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अलग-अलग किरदारों के जरिए लोगों को हंसाते रहते हैं. व्हील ऑफ फॉर्च्यून में हुआ यह मजेदार किस्सा एक बार फिर साबित करता है कि उनकी असली जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प और मजेदार है.

यह भी पढ़ें: Kaattaan में विजय सेतुपति संग काम करने पर मिलिंद सोमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत कम्फर्टेबल और हैप्पनिंग था

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola