OTT Release Feb 2024: आर्या 3 से लेकर Bhakshak तक, फरवरी में OTT पर रिलीज हो रहे ये फिल्में- वेब सीरीज, LIST

OTT Releases In February 2024: पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफार्मों की मांग बढ़ी है. अब दर्शक ओटीटी पर अपनी पसंद की वेब सीरीज कभी भी देख लेते है. फरवरी के महीने में कई दमदार सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसके बारे में आपको बताते है.

‘सैंधव’ 2 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग अंदाज में दिखेंगे. नवाजुद्दीन के अलावा इसमें आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रुहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया और बेबी सारा है.
‘आर्या सीजन 3’, 9 फरवरी, 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे. वेब सीरीज में सुष्मिता सेन ने मुख्य रोल निभाया था.

‘आर्या सीजन 3‘ में सुष्मिता के साथ इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी ने भी काम किया है. यह शो राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित है.
Also Read: Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 में कालीन भैया लेंगे बदला,इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें रिलीज डेट
भक्षक में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, साई ताम्हणकर और आदित्य श्रीवास्तव हैं. ये फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें भूमि एक पत्रकार के रोल में दिखेंगी.

वास्तविक जीवन की परेशान करने वाली घटनाओं से प्रेरणा लेते हुए, फिल्म में पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं. पुलकित द्वारा निर्देशित फिल्म को आप 9 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ शीना बोरा हत्याकांड पर केंद्रित है. यह सीरीज 23 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ये एक डॉक्यूमेंट्री-सीरीज है, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चों विधि मुखर्जी और मिखाइल बोरा के साथ-साथ अनुभवी पत्रकारों और वकीलों के साक्षात्कार शामिल होंगे.

सीरीज की घोषणा करते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक सनसनीखेज घोटाला जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसके केंद्र में एक परिवार के सबसे गहरे रहस्य थे.”
Also Read: Movies February 2024: फरवरी में बजेगा मनोरंजन का डंका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, शाहिद कपूर की मूवी शामिलप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










