Mirzapur Season 3 Release Date: अमेजन प्राइम ने रिलीज डेट पर शेयर किया बड़ा अपडेट! लगता है भौकाल मचने वाला है

अमेजन प्राइम पर मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. आज हम आपको सीरीज की कहानी से लेकर डेट के बारे में बताते हैं.
Mirzapur Season 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज, जिसमें एक्शन और कॉमेडी दोनों ही भरपूर हैं. एक से एक बेहतरीन डायलॉग्स और उम्दा स्टार कास्ट की टीम, आपके मनोरंजन का पावर बूस्टर बनकर बहुत जल्द भौकाल मचाने एक बार फिर आने वाला है. जी हां, हम बात कर रहे हैं मिर्जापुर सीजन 3 की.

दरसअल, हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें मिर्जापुर सीजन 3 का सस्पेंस गेम दर्शकों के साथ खेला गया है.
https://www.instagram.com/p/C7B_8IcMaFC/?igsh=M2NnN2pmc2ZxY3Aw
मिर्जापुर सीजन 3 कब रिलीज होगी?
कयास लगाए जा रहे हैं कि मिर्जापुर का सीजन 3 अगले महीने जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई के पहले हफ्ते में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

हालांकि, मिर्जापुर सीजन 3 के नए पोस्टर को देखकर यह मालूम पड़ता है कि एक बार फिर कालीन भईया और गुड्डू पंडित के बीच भौकाल मचता दिखाई देगा.
मिर्जापुर सीजन 3 की कहानी क्या है?

मिर्जापुर सीजन 2 के आखिर में हमने देखा कि कैसे गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया को मार कर मिर्जापुर की गद्दी पर बैठ जाता है और कालीन भैया को गंभीर हालत में छोड़ देता है. इसके बाद अब सीजन 3 की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न आने वाला है, जिसमें कालीन भैया अपनी कुर्सी वापस लेते हैं और बेटे की मौत का बदला लेते हैं नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










