Best K-Drama To Watch: प्यार और तकरार का भरपूर मेल है ये कोरियन ड्रामा, आज ही पार्टनर के साथ जरूर देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jan 2025 7:00 AM

विज्ञापन

Best Korean Drama

Best K-Drama To Watch: आज हम आपको ऐसे कोरियन ड्रामा की लिस्ट देंगे, जिनमें प्यार और तकरार का जबरदस्त मेल है. इस लिस्ट में क्रेजी लव से लेकर लव टू हेट यू तक शामिल है.

विज्ञापन

Best K-Drama To Watch: अगर आपको भी कोरियन ड्रामा देखना पसंद है और लंबे समय से आप ऐसे ड्रामे की तलाश में हैं, जिसमें प्यार दोस्ती और तकरार का भरपूर तालमेल हो तो आप सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको ऐसे चुनिंदा कोरियन ड्रामा की लिस्ट देंगे जिसे देखने के बाद आपको मजा आ जाएगा. खासकर अगर आप यह ड्रामा अपने पार्टनर के साथ देखते हैं तो आपका पुरा दिन बन जाएगा, तो चलिए बिना देरी किए आइए बताते हैं लिस्ट.

क्रेजी लव

क्रेजी लव की कहानी एक सीईओ और उसके कलीग की ईद-गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे से सिर्फ लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन इसी बीच उनमें धीरे-धीरे प्यार की भावना जागने लगती है.

डूम एट योर सर्विस

डूम एट योर सर्विस की कहानी एक आसमान आदमी और एक महिला के ईद-गिर्द घूमती है, जिसमें महिला अपनी जिंदगी से तंग आकर भगवान से विनाश की मांग करती है. इसी बीच उसकी जिंदगी में यह आदमी प्रकट होता है और उसे 100 दिन का समय देता है.

हर प्राइवेट लाइफ

हर प्राइवेट लाइफ एक टैलेंटेड क्यूरेटर और उसके अकड़ु बाॅस की कहानी है, जिनके बीच खट्टी-मीठी नोक झोक देखने को मिलती है और इसी बीच उनमें एक प्यारा सा रिश्ता बन जाता है.

होमटाउन चा चा चा

होमटाउन चा चा चा की कहानी एक सिटी डेंटिस्ट और एक छोटे से गांव हैंडमैन की है, जो हर छोटी बात पर एक दूसरे से भेजने से पीछे नहीं हटते, लेकिन कब यह तकरार प्यार में बदल जाता है पता ही नहीं चलता.

लव टू हेट यू

लव टू हेट यू की कहानी एक ऐसी वकील और एक सेलिब्रिटी की है जो किसी के सामने भी झुकना पसंद नहीं करते लेकिन इनकी कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनकी मुलाकात एक दूसरे से होती है.

यह भी पढ़े- Dhoom Dhaam: गुजराती लड़के की दुल्हनिया बनेंगी यामी गौतम, जारी हुआ ‘धूम धाम’ का पहला पोस्टर, इस ओटीटी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola