Vivian Dsena VIDEO: बिग बॉस 18 की जर्नी देख रो पड़े विवियन डीसेना, फैंस बोले- असली विनर तो…

Updated:
विज्ञापन
Vivian Dsena VIDEO

Vivian Dsena VIDEO

Vivian Dsena VIDEO: बिग बॉस 18 के फिनाले में बस कुछ दिन बाकी है. ऐसे में बिग बॉस ने अब विवियन डीसेना को उनकी जर्नी दिखाई है. एक्टर काफी इमोशनल हो गए.

विज्ञापन

Vivian Dsena VIDEO: बिग बॉस 18 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 19 जनवरी को विजेता का खुलासा करेंगे. अब लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 6 फाइनलिस्टों को उनकी जर्नी वीडियो दिखाई गई. अविनाश मिश्रा पहले कंटेस्टेंट थे, जिन्होंने अपनी जर्नी देखी. अब मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया. जिसमें उनके लाडला की जर्नी को दिखाया गया. क्लिप में, विवियन घर में अपने उतार-चढ़ाव को फिर से याद करते हुए इमोशनल हो गए. जहां शुरुआत उनके घर से बाहर आने से होती है. फैंस उनका नाम चिल्लाते हैं. फिर बिग बॉस एक बेहतरीन शायरी से उन्हें खुश करते हैं. बाद में वीडियो प्ले होता है. जिसमें वह कहते हैं कि वह एक ऐसे इंसान है, जो अपने कॉन्ट्रैक्ट खुद बनाते हैं. बाद में उनकी पत्नी की एंट्री होती है. जिसे देखकर विवियन इमोशनल हो जाते हैं. विवियन कहते हैं, “मेरी इस यात्रा का एक भी पल, आप लोगों के बिना पूरा नहीं हुआ.” बिग बॉस विवियन की तारीफ करते हैं और कहते हैं, ‘असली लाडला तो आप जनता के हो और मैं खा मां खा बदनाम हूं.’ फैंस उनकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”असली विनर तो आप ही हो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप ही विनर बनोगे.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: AI ने बताया कौन बन सकता है इस सीजन का विनर, टॉप 5 फाइनलिस्ट से भी उठा पर्दा

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 VIDEO: विलेन से कैसे हीरो बने अविनाश मिश्रा, देखें उनकी बिग बॉस की जर्नी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola