Bigg Boss 18 VIDEO: विलेन से कैसे हीरो बने अविनाश मिश्रा, देखें उनकी बिग बॉस की जर्नी
avinash mishra bigg boss 18 journey video
Bigg Boss 18 VIDEO: बिग बॉस 18 के फिनाले में अब बस तीन दिन ही बचे हैं. ऐसे में मेकर्स बारी बारी टॉप 6 फाइनलिस्ट को उनका जर्नी वीडियो दिखा रहे हैं. इसमें सबसे पहले अविनाश का नाम सामने आया.
Bigg Boss 18 VIDEO: अविनाश मिश्रा जब घर के अंदर आए थे, तो उन्हें काफी कम लोग जानते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वह फैंस के चहीते बन गए हैं. चुम के साथ लड़ाई, करण वीर मेहरा संग तू तू-मैं मैं हो या फिर विवियन डीसेना और ईशा सिंह संग दोस्ती, एक्टर के कई शेड्स देखने को मिले. अब वह बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट बन चुके हैं. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें उनकी जर्नी दिखाई. मेकर्स ने इस दिल छू लेने वाले पल का प्रोमो जारी किया है. इसमें अविनाश को गार्डन एरिया में स्पॉट किया जाता है. वहां मौजूद जनता उनका दिल खोलकर स्वागत करती है. वह भी सबसे हाथ मिलाते हुए ऊपर जाते हैं. फिर बिग बॉस कहते हैं कि अविनाश मिश्रा… जिसे घरवालों ने कभी विलेन बुलाया था, आज वह जनता के लिए हीरो बन गए हैं. फिर एक्टर की जर्नी वीडियो शुरू होती है. इसमें उनके सिक्स पैक से लेकर ईशा संग उनका रोमांटिक एंगल देखने को मिलता है. वीडियो देखकर अवि खुशी से झूम उठते हैं और वहां मौजूद दर्शकों के लिए शर्ट खोलकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हैं. फैंस इसे देखकर काफी खुश है. एक यूजर ने लिखा, ”सबसे ज्यादा कंटेंट देने वाला.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अविनाश ने सबसे बेस्ट गेम खेला है… वह विनर बनने लायक है.”
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: AI ने बताया कौन बन सकता है इस सीजन का विनर, टॉप 5 फाइनलिस्ट से भी उठा पर्दा
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: मुनव्वर फारुकी ने बताया कौन बनेगा इस सीजन का विजेता, मिलेगी यह चमचमाती ट्रॉफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










