Bigg Boss 18 Winner: मुनव्वर फारुकी ने बताया कौन बनेगा इस सीजन का विजेता, मिलेगी यह चमचमाती ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Vivian Dsena

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है. इन-दिनों घर में 7 कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. इसी बीच अब बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने बताया कि इस सीजन का विनर किसे बनना चाहिए.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है. चाहत पांडे के शो से बाहर होने के साथ अब टॉप 7 प्रतियोगी ट्रॉफी जीतने की दौड़ में हैं. पंद्रहवें हफ्ते में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल फाइनलिस्ट हैं. हाल ही में मेकर्स ने ट्रॉफी का दीदार फैंस को करवाया. इसी बीच अब मुन्नवर फारुकी ने बताया कि इस सीजन का विनर किसे बनना चाहिए.

मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 के विनर का नाम बताया

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी से एक पैपराजी ने विवियन की गेम के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “ये शतरंज नहीं है, बिग बॉस है!” उनके मुताबिक यहां चाल नहीं चलनी होती है, बल्कि दिल से खेलना होता है. मुनव्वर ने विवियन की तारीफ करते हुए कहा, विवियन जीतना चाहिए यार… बहुत बढ़िया आदमी है.. मेरा दिल कहता है वह जीतेगा.”

बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की झलक आई सामने

बिग बॉस 18 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विनर आखिरकार कौन बनेगा. हाल ही में, ट्रॉफी डिजाइन की एक झलक मेकर्स की ओर से शेयर किया गया. चमचमाती ट्रॉफी गोल्डन कलर की है. जिसमें बड़े अक्षर में बीबी लिखा हुआ है. कई लोगों का मानना ​​है कि यह बिग बॉस 13 के ट्रॉफी की तरह दिखती है. इधर सोशल मीडिया पर फैंस इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का हकदार कौन है. विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच कड़ी टक्कर है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Finale: आ गई चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक, फैंस इन 3 नामों पर लगाने लगे बाजी

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: श्रुतिका अर्जुन ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, आप भी जानें नाम

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola